Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जमुई जिला के मौरा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता दीपक पटेल ने जानकारी दी कि चोरोत प्रखंड के 7 पंचायतो के मुखिया प्रत्याशी का रिजल्ट प्राप्त हुआ है l चोरोत उतरी से नीलू सिंह,चौरौत पश्चिमी से विजय कुमार ,चोरोत पूर्वी से प्रमोद हाथी ,परिगामा से संजय कुमार , बर्री बेहटा से कुंदन कुमार , भंटाबरी से शैल देवी ,जादूपट्टी से निशा कुमारी विजय हुई है l सीतामढ़ी के नानपुर प्रखंड में मुखिया पद के लिए विरार पंचायत से शाहीन प्रवीण, भादियन से राजेश कुमार और जानीपुर से अखिलेश कुमार की जीत हुई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बगहा प्रखंड एक के पंचायत राज बीबी बनकटवा के वार्ड संख्या 01 निवासी जवाहर बिन पिता सरल बिन के घर में करीब 11 ,बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पल भर मेंं ही लाखो का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार के सामने रोजी रोटी और छत का संकट खड़ा हो गया है। कपड़ा, बिस्तर, चारपाई, राशन व अन्य सामान जलकर राख हो गया।जवाहर बिन गाँव में ही मजदूरी करने गए थे, घर पर उनकी पत्नी माला थी।अचानक फूस की घर से धुंआ निकलता देख पत्नी ने शोर मचाया तब तक आग धधक उठी।आग इतनी तेज थी कि जवाहर बिन की पत्नी ने किसी तरह से उसने अपनी और अपने बच्चों की जान बचाई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग को काबू में किया।इस आग में लाखो का सामान जलकर खाक हो गया। अभी तक सरकार के तरफ से सहायता नही मिल पाया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव ने कोविड टीकाकरण में तेजी लाने को लेकर 2 अक्टूबर 2021 को आयोजित मेगा कैम्प की सफलता को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। गौरतलब हो कि कोरोना टीकाकरण को लेकर 2 अक्टूबर को पूरे जिले में मेगा कैम्प का आयोजन किया गया है। जिले के सभी पंचायतो के साथ शहरी क्षेत्रों को मिलाकर कुल 440 स्थानों पर सुबह 07:00 बजे से लेकर शाम 06:00 बजे तक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। जिलाधिकारी मेगा कैम्प की सफलता को लेकर व्यापक विशेष प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि सभी बीडीओ अपने अपने प्रखंडो में पूरी जबाबदेही के साथ टीकाकरण कार्यक्रम का मॉनिटरिंग करेगे। प्रखंड के सभी नोडल पदाधिकारी भी भ्रमणशील रहकर टीकाकरण का जायजा लेंगे। चिन्हित स्थानों पर पुलिस बल की भी होगी प्रतिनियुक्ति होगी।सिविलसर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी वरीय अधिकारी टीकाकरण केंद्रों का सतत निरीक्षण करेंगे। जिलाधिकारी स्वयं समस्त गतिविधियो पर नजर बनाए रखेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले ने अभी तक साढ़े 15 लाख से भी अधिक लोगों को कोरोना का टीकाकरण किया जा चुका है।उन्होंने टीकाकरण के कार्य मे और भी तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोविड अनुरूप व्यवहार को अपनाकर एवम टीकाकरण के द्वारा ही हम कोरोना की संभावित तीसरी लहार पर लगाम लगा सकते है।दूसरी तरफ सीतामढ़ी जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने घोषणा किया है कि 2 अक्टूबर को कोविड-19 का टीका लेने वाले को जिले के सभी दवा दुकानदारों द्वारा 10% की छूट दी जाएगी,वही आईएमए के डॉक्टरों ने भी निर्णय लिया है कि 2अक्टूबर को टीका लेने वालों आउटडोर में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य से लालू मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि अभी के समाज में अगर आगे बढ़ना है तो हमारे बच्चों का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। साथ ही कह रहे है कि चाहे लड़का हो या लड़की उन्हें एक सामान पढाई के क्षेत्र में दर्जा देना चाहिए जिससे समाज आगे बढ़ सके
बिहार राज्य के चम्पारण जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता ज़ुल्फ़िक़ार ने पवन कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि अगर बच्ची पढ़ती है, तो उसको घर समाज और दोनों जगह बहुत प्रतिष्ठा मिलती है। इसलिए बच्ची की पढाई बहुत जरुरी है। कहीं न कहीं अभिभावक को अपने सोच में बदलाव लाना चाहिए। तभी बेटा के साथ बेटी भी शिक्षा ग्रहण कर सकती है। दोनों में लिंग भेद भाव नहीं रखना चाहिए।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मोतिहारी केसरिया प्रखंड के बेलवा पंचायत के मुखिया पद का पहला परिणाम किया गया घोषित निधि देवी ने अपने प्रतिद्वंदी रीना देवी को 1235 मतों से किया पराजित
शराब आदमी मामले में पूर्व प्रमुख गिरफ्तार हरसिद्धि के पूर्व प्रमुख केंद्र प्रसाद हुए गिरफ्तार गायघाट के बरामद सभा शराब मामले में आरोपित हरसिद्धि बाजार स्थित घर से पकड़े गए पूर्व प्रमुख पर सीधी पुलिस जेल भेजने की तैयारी हो जुटी
बिहार के सुगौली प्रखंड के आरटीपीएस प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता तक कार्यालय में हुआ पिटाई पिटाई से घायल ओम प्रकाश गुप्ता ने सुगौली की वीडियो पर तीसरा पर पिटाई करवाने का लगाया आरोप
