पूर्वी चम्पारन जिलें के पताही प्रखण्ड में 107 उम्मीदवारों ने पहले दिन नामांकन पत्र दाखिल किया। मोतिहारी----जिले के पताही प्रखंड क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आज पहला दिन 107 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया गया है। प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रितु रंजन कुमार ने बताया है कि मुखिया के -10 वार्ड सदस्य के --65, पंच पद के-- 16,सरपंच के 06,पंचायत समिति के 10, उम्मीदवारों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। इस बाबत अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रविन्द्र के द्वारा पताही प्रखण्ड कार्यालय नामांकन स्थल का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आज नामांकन के पहले दिन प्रखण्ड परिसर में चहल पहल दिखीं नामांकन के दौरान भीड़ नहीं थी फिर भी स्थिति को नियंत्रण करने को लेकर तैनात पुलिसकर्मी मुस्तैद थे।

ब्रेकिंग मोतिहारी मधुबन प्रखंड के दुलमा पंचायत के बूथ संख्या 3,4 पर अंधेरे में मतदान को लेकर हो रही थी परेशानी ।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नवीन चन्द्र झा पहुँचे बूथ पर और व्यवस्था को सुधार कराया

मोतिहारी 28 सितम्बर। जिले के अनुमंडलीय अस्पताल ढाका में रेडक्रॉस सोसायटी पूर्वी चम्पारण  द्वारा रक्त की कमी से जूझ रहे लोगों की जीवन रक्षा के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का निरीक्षण करने शिवहर की सांसद रमा देवी पहुंची थीं। रक्तदान के मौके पर सांसद रमा देवी ने कहा कि युवाओं व समाजसेवियों को रक्तदान के मौके पर आगे आना चाहिए। रक्तदान द्वारा रक्त की कमी से जूझते लोगों के प्राण की रक्षा होती है, इसलिए सभी लोगों को रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि दोपहर 2 बजे तक 7 यूनिट ब्लड डोनेशन द्वारा प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि ब्लड डोनेट करने से लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहता है। शरीर मे नए खून का निर्माण होता है। दिल, ब्लड प्रेशर भी ठीक रहता है। ब्लॉक हेल्थ मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि लोग रक्त की कमी से जूझ रहे लोगों की प्राण रक्षा के लिए रक्तदान करें। इस दौरान उन्होंने बताया कि पुरुष 3 महीने और महिलाएं 4 महीने के अंतराल में नियमित रक्तदान कर सकती हैं। यदि आप स्वस्थ हैं, आपको किसी प्रकार का बुखार या बीमारी नहीं हैं, तो ही आप रक्तदान कर सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

पताही प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बखरी पंचायत के बूथ संख्या 79 पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वे जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे। सेवा और समर्पण अभियान के तहत विधायक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता ने गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभुकों के बीच राशन वितरण किया। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गंगेश्वर सिंह ,प्रखंड़ महामंत्री देवेन्द्र साह, जिला मंत्री टुनटुन सिंह,अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष भरत पासवान,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह,अति पिछड़ा मंडल अध्यक्ष अवधेश महतो, जिला महामंत्री विकास सिंह, विजय महतो, राजा कुमार साह, राजा बाबू , युवा मोर्चा मंडल पताही महामंत्री रवि कुमार , पंचायत अध्यक्ष मोदी लाल साह, विकाश सिंह,लालबाबू प्रसाद,अरुण कुमार साह, मीकू कुमार,मधु कुमार,प्रमोद साह, योगी आनंद सिंह, व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

मोतिहारी:- "पंचायत आम निर्वाचन 2021 को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचयात) -सह- जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक श्री नवीन चंद्र झा ने संयुक्त रूप से समाहरणालय सभागार राधाकृष्णन भवन में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संवाददाताओं के साथ की प्रेस वार्ता

मोतिहारी में मनरेगा के तहत मुखिया पति द्वारा बड़ी धांधली का मामला सामने आया है। बड़कागाँव पंचायत में किसानों के नाम पर 17 लाख रुपए की राशि की अवैध निकासी की गई है। यह धांधली गांव के मुखिया पति और बिचौलिया द्वारा किए जाने का आरोप लगा है। वहीं जब इस बात की जानकारी मुखिया पति को लगी तो उन्होंने किसानों को फोन कर हरिजन केस में फंसाने की धमकी दे डाली। वहीं मामले को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों को आवेदन दिया लेकिन इस पर अभी तक कोई जांच नहीं की गई है।बता दें कि यह मामला पकड़ीदयाल प्रखंड के बड़कागांव पंचायत के भेड़ियाही गांव का है। जहां गांव के दर्जनों किसानों के नाम पर 17 लाख रूपए की निकासी की गई है। वहीं राशि निकासी की खबर किसानों को लगी तो मनरेगा कार्यालय में पहुंचकर किसानों ने जानकारी ली। मनरेगा कार्यालय में जानकारी सत्य साबित हुई तो सभी किसानों ने पकड़ीदयाल अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन दिया की पोखरा का काम अधूरा रहते हुए भी किसानों का पैसा बिचौलिया और मुखिया पति ने निकासी कर लिया है। वहीं जब इसकी खबर मुखिया पति को लगी कि उनके नाम से आवेदन दिया जा रहा तो मुखिया पति ने किसानों को फोन पर धमकाते हुए हरिजन केस में फंसाने की बात कही। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

कुआरी मदन मुखिया चुनाब के बारे में

बिहार राज्य के चम्पारण जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता अभिलाषा सिंह ने किरण देवी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की लड़का लड़की में भेदभाव नहीं करना चाहिए। लड़का और लड़की दोनों को काम करना चाहिए। दोनों को मान सम्मान बराबर मिलना चाहिए

पुलिसिया।भारतीय जनता पार्टी मंडल ईकाई पुरनहिया द्वारा बसंत पट्टी चौक स्थित सनसाईन पब्लिक स्कूल के सभागार मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष  शिवलला सिंह ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी कुशल संगठनकर्ता, आर्थिक चिंतक एवं प्रखर राष्ट्रवादी थे। इस अवसर पर जिला भाजपा मंत्री डॉ नूतन सिंह ने पंडित दीनदयाल  के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल जी हम करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा श्रोत हैं और इन्हीं के बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए आज भाजपा  विश्व कि सबसे बड़ी कार्यकर्ता आधारित पार्टी बनाने में सफलता प्राप्त कर सकी है।।।जिला भाजपा मंत्री डॉ नूतन सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी का  अल्पायु में ही मृत्यु दर्शन से गहरा साक्षात्कार हो चुका था , जिस तरह महज 3 साल के उम्र में इनके सर से पिता का साया उठ गया, 7 साल के उम्र में ममतामई मां आंचल छीन गया, और 11  वर्ष की आयु होते होते इनके पालनकर्ता नाना एवं मामी साया भी इनके सर से उठ जाना लगता है नियती को इससेे बड़ी कोई अग्नि परीक्षा नही सूझा। पंडित जी ने नियती द्वारा रचे गए सारे क्रुर झंझावातों से दो दो हाथ करते हुए अपने लक्ष्य एवं सपनों को बिखरने नही दिया और अपने शैक्षणिक आयाम को शिखर पर पहुंचाने में कामयाब रहे। दसवीं श्रेणी की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने में कामयाब रहे जिसके कारण सीकर ( राजस्थान ) के राजा के द्वारा कल्याण सिंह जी के द्वारा इन्हे 10/- रूपए नगद, एक स्वर्ण पदक  एवं 250/- रूपए प्रति माह स्कालरशिप भी देने की घोषणा की। प्रशासनिक सेवा के परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त करने के बाद भी परिवार के सदस्यों के इच्छा के विपरित जा कर एक जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल शर्मा एवं प्रवक्ता विनय सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर जिलाम॔त्री गगनदेव कुशवाहा,भाजपा नेता सुनील सिंह राणा,अमोद सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सुशांत शेखर, पम्मु सिंह, जितेंद्र सिंह, चंदेश्वर साह,मधुरेंद्र कुशवाहा,मनोज साह,रामप्रवेश ठाकुर कोषाध्यक्ष लक्ष्मण साह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रीगा में दिनदहाड़े हुए युवक की हत्या के बाद घटनास्थल पहुंचे एसडीपीओ रमाकांत उपाध्याय, टेक्निकल सेल सुबोध कुमार रीगा थाना अध्यक्ष संजय कुमार एस आई उपेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल, आरोपियों की गिरफ्तारी के ताबातोड छापेमारी शुरू। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।