Transcript Unavailable.
ढाका पुलिस ने आधा दर्जन लूट मामले सहित कई थानों के वांछित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है ।चारो अपराधी सीतामढ़ी के बैरगनिया थाना क्षेत्र के निवासी है ।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..
हथियार के साथ फेसबुक पर फ़ोटो डालना महंगा पड़ा, गया जेल
मोतिहारी जिला ढाका पुलिस ने आधा दर्जन लूट मामले सहित कई थानों के वांछित चार अपराधियों को किया है गिरफ्तार।चारो अपराधी सीतामढ़ी के बैरगनिया थाना क्षेत्र के है निवासी।पताही और शिवहर के पुरनहिया थाना पुलिस को भी कई आपराधिक मामलों में थी इनकी तलाश।गुप्त सूचना के आधार पर ढाका पुलिस ने बैरगनिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
पताही आगामी 24 अक्टूबर को होने वाले पंचायत आम चुनाव नामांकन के चौथे दिन मंगलवार को प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ रितु रंजन कुमार के समक्ष 303 अभ्यर्थियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किया ।इस दौरान सरैया गोपाल पंचायत से मुखिया पद के लिए हरित आकाश उर्फ अंशु सिंह, बडराशंकर पंचायत से मुखिया पद के लिए संगीता देवी,जिहुली पंचायत से मुखिया पद के लिए सुरेश सिंह, पदुमकेर पंचायत के जंरदाहा से समिति सदस्य के लिए पंकज कुमार झा आदि अभ्यार्थियों ने नामांकन दाखिल किया ।इस संबंध में आरओ रितु रंजन कुमार ने बताया कि चौथे रोज विभिन्न पदों के लिए 303 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। इसमें मुखिया पद के लिए 27 पंचायत समिति के लिए 21 सरपंच पद के लिए 10 पंच पद के लिए82 तथा वार्ड सदस्य के लिए 163 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है ।मौके पर ए आर ओ सह सीओ सौरभ कुमार, ललन कुमार, आलोक नाथ झा विद्यानंद कुमार, थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद आदि पुलिस बल के जवान शामिल थे।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सीतामढ़ी पंचायत आम निर्वाचन के तीसरे चरण के तहत बथनाहा एवम बोखरा के 32 पंचायतो में दिनांक 08/10/2021 को सुबह 7 बजे संध्या 5 बजे तक होने वाले मतदान को लेकर को लेकर जिला प्रशासन स्वच्छ,भयमुक्त एवम शांतिपूर्ण मतदान हेतु पूरी तरह से गंभीर है। जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जोनल, सुपर जोनल एवं वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी 32 पंचायत में मतदान के दिन तेजतर्रार एक-एक जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है वही प्रति दो पंचायत पर एक सुपर सुपर जोनल दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पांच पंचायत पर एडीएम स्तर के वरीय पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं,ताकि हर हाल में शांतिपूर्ण,स्वच्छ एवं भयमुक्त मतदान को लेकर त्वरित करवाई जा सके। उन्होंने कहा की सूचना तंत्र को अधिक से अधिक मजबूत बनाये एवम छोटी छोटी सूचनाओं को भी संज्ञान लेकर जितनी जल्दी हो त्वरित करवाई सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था की गई है कि एक एक बूथ पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर उपद्रव करने वाले शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखे एवम देखते ही उनके विरुद्ध कड़ी करवाई करे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मतदान के दिन एसडीओ एवम एसडीपीओ लगातार भ्रमणशील रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं एवम पुलिस अधीक्षक स्वयं क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति पर कड़ी नजर रखूँगा। मतदान के दिन मोटरसाइकिल दस्ता भी सक्रिय रहेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सुरक्षा चक्रों के अधिकारी आपस मे लगातार समन्वय बनाये रखेगे ताकि किसी भी घटना की स्थित में त्वरित एवम प्रभावकारी करवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन ईवीएम में किसी भी प्रकार की शिकायत के तुरंत समाधान हेतु मास्टर ट्रेनर एवम भेल के इंजीनियर की प्रतिनियुक्ति की गई है। बाद में उप विकास आयुक्त एवम एसडीओ सदर ने भी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को संबोधित करते हुए भयमुक्त ,स्वच्छ एवम शांतिपूर्ण निर्वाचन को लेकर कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए।उक्त बैठक में डीडीसी तरनजोत सिंह,एडीएम विश्वजीत हेनरी,निर्देशक डीआरडीए मुमुक्षु चौधरी,डीपीआरओ परिमल कुमार,एसडीओ राकेश कुमार,जिला पंचायती राज पदाधिकारी अविनाश कुमार,ओएसडी प्रशांत कुमार सहित सभी वरीय अधिकारी,जोनल एवम सुपर जोनल दंडाधिकारी आदि उवस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
जिला स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर शीर्षक कपिल अशोक सहित अधिकारियों ने समाहरणालय परिसर में जलाया दीप दीप से रोशन हुआ मोतिहारी
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
