हरसिद्धि थाना क्षेत्र के बलियाघाट के समीप स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार हुई लूट मामले में विष्णु कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से देसी पिस्तौल, दो कारतूस, लूटे गये दुकान की चाबी व दुकान का खाताबही बरामद किया गया। गिरफ्तार बदमाश तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा गांव का रहने वाला है। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि लूट के दौरान बदमाश अमित कुमार को अपने साथ बुलाकर ले गये थे। लूटपाट के दौरान बकझक हुई और अमित को गर्दन में गोली लग गयी। बदमाशों ने तो उसका इलाज कराना चाहा लेकिन उसकी मौत हो गयी।

हरसिद्धि के कोबैया चौक से दो लोडेड देशी पिस्टल के साथ चार अपराधी पकड़ाए। हरसिद्धि हरसिद्धि के कोबैया चौक से दो लोडेड देशी पिस्टल के साथ चार अपराधी पकड़ाए। अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे अपराधी। डीएसपी अरेराज के नेतृत्व में हुई छापेमारी। गोपालगंज व पूर्वी चंपारण में हुए लूट व हत्या मामले में शामिल है पकड़े गए अपराधी। पकड़े गए अपराधियो में गोबिंदगंज के शिव सहनी, नवादा के दीपक चौबे, बजरिया के तासीर आलम व फुरसतपुर के विपिन सहनी है शामिल। चोरी के दो बाइक, दो लोडेड पिस्टल, 9 mm के चार गोली व करीब डेढ़ सौ ग्राम मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए है अपराधी। छापेमारी टीम में हरसिद्धि थाना प्रभारी ज्वाला कुमार सिंह सहित गोबिंदगंज, संग्रामपुर पुलिस थी शामिल। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने PC कर किया खुलासा।

पूर्वी चंपारण जिला के हरसिध्दी प्रखंड क्षेत्र के पानापुर रंजीता पंचायत के वार्ड नंबर 6 में हाई स्कूल के समीप स्थित ज्ञान गंगा पब्लिक कोचिंग सह स्कूल के प्रांगण में हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन। वहीं विद्यालय के संचालक श्रवण कुमार विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक कुमार वार्ड नंबर 6 के वार्ड सदस्य ताज मोहम्मद मियां वार्ड नंबर 5 के वार्ड सदस्य डॉक्टर राजेश कुमार विनोद श्रीवास्तव अमर पटेल पप्पू पटेल अवध कुशवाहा कन्हैया कुशवाहा प्रशांत तिवारी सुमन ठाकुर कौशल दीपू लक्ष्मण दसवंत राजीव रंजन गौतम सत्यम इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय 1994 बैच के पूर्वर्ती विद्यार्थियों का होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार को हरसिद्धि के शिवम विवाह भवन में किया गया, कार्यक्रम के पूर्व सभी पूर्वर्ती छात्रों ने करीब 29 वर्ष के पश्चात अपने विद्यालय पहुंचकर विद्यालय के संस्थापक स्मृति शेष श्री महावीर प्रसाद के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया एवं विद्यालय परिसर में पूर्वर्ती छात्रों ने स्मृति चिन्ह के रूप में संयुक्त रूप से 2 आम का पौधा लगाकर विद्यालय को हरा भरा रखने का संकल्प लिया, इसके उपरांत शिवम विवाह भवन में विधिवत होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन विद्यालय के संस्थापक स्मृतिशेष से श्री महावीर प्रसाद के सुपुत्र एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, विद्यालय के संस्थापक सदस्य इंजीनियर राकेश गुप्ता, विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद ताहिर हुसैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया, इस मौके पर श्री गुप्ता ने कहा की हरसिद्धि के लिए यह अद्वितीय कार्य है, इससे पूर्व के सभी छात्रों को प्रेरणा मिलेगी, उन्होंने कहा कि अपने अतीत को नहीं भूलना चाहिए जो अपने अतीत को याद रखते हैं वह सफलता का सोपान चढते हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को सकारात्मक विचार रखना चाहिए इससे ऊर्जा का संचार होता है, जबकि नकारात्मक एक वायरस के समान है जो अंदर ही अंदर शरीर को नष्ट कर देता है, इस मौके पर प्राचार्य ताहिर हुसैन ने कहा कि विद्यालय के लिए यह अत्यंत सौभाग्य का विषय है की 29 वर्षों के पश्चात इसमें पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अपने विद्यालय के प्रति इतना लगाव है, इससे अगली पीढ़ी को प्रेरणा अवश्य मिलेगी, कार्यक्रम को इंजीनियर राकेश कुमार गुप्ता, सीनियर बैच के प्रेम कुमार दास, विजय प्रसाद, बबुआ कांत दास,अधिवक्ता अनिल तिवारी तथा जंग बहादुर कुशवाहा ने संबोधित किया एवं होली की शुभकामनाएं दी, इस मौके पर 1994 बैच के प्रमुख विद्यार्थियों में रहे हरसिद्धि विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नागेंद्र राम,पूर्व मुखिया मो जलालुद्दीन अंसारी, संतोष कुमार रौशन, शिक्षक नेता मोहम्मद जौवाद हुसैन, दुर्गेश नारायण सिंह, मनबोध कुमार सिंह, शिक्षक गणेश राम,शंभू प्रसाद,अरविंद कुमार, शिवबालक प्रसाद ,मनकेश्वर प्रसाद कुशवाहा, मनीर हवारी, उमेश प्रसाद यादव, सुरेंद्र कुमार दास, लालबाबू प्रसाद, दीप लाल प्रसाद, मोहम्मद उस्मान, वशिष्ठ सिंह, आशुतोष कुमार, रामाकांत सिंह ,मनोज कुमार, सुनीलाल प्रसाद, महंथ प्रसाद ,विपिन कुमार सिंह, शिक्षक दिनेश कुमार आदि ने अपना परिचय देते हुए सभी साथियों को होली की शुभकामनाएं दी, कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय प्रसाद, प्रेम कुमार दास,मोहम्मद जौवाद हुसैन, दुर्गेश नारायण सिंह, मनबोध कुमार सिंह आदि की सर्वाधिक भुमिका रही, सम्पूर्ण कार्यक्रम की परिकल्पना व संचालन संतोष रौशन ने किया।

हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के ओल्हा बाजार स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल परिसर में युवाओं ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन। शांतिपूर्ण माहौल में एक दूसरे को गुलाब अबीर लगाकर बधाई दिया ।इस अवसर पर भाई सेना के अध्यक्ष उत्तम सहनी ने युवाओं से अपील किया कि होली आपसी भाईचारे का पर्व है इस अवसर पर सारी शिकायतें भूल कर एक दूसरे की मदद की प्रेरणा लेकर शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाया जाता है। तथा युवाओं से अपील किया कि कोई भी ऐसा काम नहीं करें जिससे हरसिद्धि या चंपारण का नाम बदनाम हो प्रशासन का सहयोग करें वहीं बात का ख्याल रखें कि बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी है और अश्लील गानों पे रोक लगा दिया जाए।

हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 18 के भावी उम्मीदवार रंभा देवी के पुत्र अखिलेश यादव के द्वारा होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन। जिसमे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। भावी प्रत्याशी पुत्र के द्वारा सभी को गुलाब लगाकर होली मिलन समारोह मनाया गया और एक दूसरे को होली की बधाई दिया गया। भावी प्रत्याशी पुत्र अखिलेश यादव ने बताया कि मैं जनता के मान सम्मान की रक्षा करूंगा साथ ही शिक्षित युवाओं को रोजगार सृजन करने के लिए सरकार से मांग कर लूंगा।

Transcript Unavailable.

गोविंदापुर के काली माई स्थान होगा अतिक्रमण मुक्त जो SDM ने बृहस्पतिवार को दिया आदेश। हरसिद्धि हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के गोबिंदापुर के काली माई स्थान की जमीन का अतिक्रमण करने वाले या अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का चलेगा बुलडोजर। अरेराज के SDM सह अनुमंडल दंडकार्य संजीव कुमार ने मुक्त आश्वासन के आलोक में हरसिद्धि के अंचल अधिकारी व थाना अध्यक्ष को 10 जनवरी के दिन अतिक्रमण मुक्त करने का सख्त निर्देश दिया। बताते चलें यह यह अरेराज के SDM आलोक कुमार व DSP रंजन कुमार के संयुक्त हस्ताक्षर से निकला है। अरेराज DSP रंजन कुमार ने बताया है कि उक्त स्थान से अतिक्रमण मुक्त करने हेतु जिले से 50 पुरुष पुलिस व 20 महिला पुलिस बल बुलाया गया है। हालांकि प्रशासन के इस कार्यवाही से बहुत लोग खुश हैं तो कुछ लोग में मायूसी का माहौल देखने का मिल रहा है।

हरसिद्धि विधायक के स्वास्थ्य होने की मिली सूचना क्षेत्र में हुई खुशी की लहर। हरसिद्धि हरसिद्धि विधानसभा के भाजपा विधायक कृष्णनंदन पासवान जी का 15 दिन पहले कितनी प्रत्यारोपण दिल्ली के मैक्स अस्पताल ने हुई थी। जहां लागतार उनका उपचार डॉक्टरों की देख रेख में चलाई जा रही थी। बुधवार को पूर्ण स्वस्थ होने की बातें डाक्टरों द्वारा बताई गई डॉक्टरों की मानें तो स्वस्थ होने के बावजूद रूटीन चेकअप कुछ दिन कराना होगा। तदोपरांत उन्होंने घर वापसी की सलाह दी जाएगी । हरसिद्धि विधानसभा के कार्यकर्ताओं में उनके विधायक के स्वस्थ होने की सूचना मिली तो पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरपुर राय का रहने वाला दो बाइक चोर को बंजरिया पुलिस नें बीती रात किया गिरफ्तार। बँजरिया के कुकुरझरी गांव में चोरी करने गए दोनों चोरों को पुलिस ने किया है गिरफ्तार. पकड़े गए दोनों चोरों में एक का नाम पवन कु तो दूसरा का नाम विकास कुमार है पकड़े गए दोनों चोरों से बजरिया पुलिस पूछताछ कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी