गोविंदापुर के काली माई स्थान होगा अतिक्रमण मुक्त जो SDM ने बृहस्पतिवार को दिया आदेश। हरसिद्धि हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के गोबिंदापुर के काली माई स्थान की जमीन का अतिक्रमण करने वाले या अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का चलेगा बुलडोजर। अरेराज के SDM सह अनुमंडल दंडकार्य संजीव कुमार ने मुक्त आश्वासन के आलोक में हरसिद्धि के अंचल अधिकारी व थाना अध्यक्ष को 10 जनवरी के दिन अतिक्रमण मुक्त करने का सख्त निर्देश दिया। बताते चलें यह यह अरेराज के SDM आलोक कुमार व DSP रंजन कुमार के संयुक्त हस्ताक्षर से निकला है। अरेराज DSP रंजन कुमार ने बताया है कि उक्त स्थान से अतिक्रमण मुक्त करने हेतु जिले से 50 पुरुष पुलिस व 20 महिला पुलिस बल बुलाया गया है। हालांकि प्रशासन के इस कार्यवाही से बहुत लोग खुश हैं तो कुछ लोग में मायूसी का माहौल देखने का मिल रहा है।
