गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय 1994 बैच के पूर्वर्ती विद्यार्थियों का होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार को हरसिद्धि के शिवम विवाह भवन में किया गया, कार्यक्रम के पूर्व सभी पूर्वर्ती छात्रों ने करीब 29 वर्ष के पश्चात अपने विद्यालय पहुंचकर विद्यालय के संस्थापक स्मृति शेष श्री महावीर प्रसाद के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया एवं विद्यालय परिसर में पूर्वर्ती छात्रों ने स्मृति चिन्ह के रूप में संयुक्त रूप से 2 आम का पौधा लगाकर विद्यालय को हरा भरा रखने का संकल्प लिया, इसके उपरांत शिवम विवाह भवन में विधिवत होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन विद्यालय के संस्थापक स्मृतिशेष से श्री महावीर प्रसाद के सुपुत्र एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, विद्यालय के संस्थापक सदस्य इंजीनियर राकेश गुप्ता, विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद ताहिर हुसैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया, इस मौके पर श्री गुप्ता ने कहा की हरसिद्धि के लिए यह अद्वितीय कार्य है, इससे पूर्व के सभी छात्रों को प्रेरणा मिलेगी, उन्होंने कहा कि अपने अतीत को नहीं भूलना चाहिए जो अपने अतीत को याद रखते हैं वह सफलता का सोपान चढते हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को सकारात्मक विचार रखना चाहिए इससे ऊर्जा का संचार होता है, जबकि नकारात्मक एक वायरस के समान है जो अंदर ही अंदर शरीर को नष्ट कर देता है, इस मौके पर प्राचार्य ताहिर हुसैन ने कहा कि विद्यालय के लिए यह अत्यंत सौभाग्य का विषय है की 29 वर्षों के पश्चात इसमें पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अपने विद्यालय के प्रति इतना लगाव है, इससे अगली पीढ़ी को प्रेरणा अवश्य मिलेगी, कार्यक्रम को इंजीनियर राकेश कुमार गुप्ता, सीनियर बैच के प्रेम कुमार दास, विजय प्रसाद, बबुआ कांत दास,अधिवक्ता अनिल तिवारी तथा जंग बहादुर कुशवाहा ने संबोधित किया एवं होली की शुभकामनाएं दी, इस मौके पर 1994 बैच के प्रमुख विद्यार्थियों में रहे हरसिद्धि विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नागेंद्र राम,पूर्व मुखिया मो जलालुद्दीन अंसारी, संतोष कुमार रौशन, शिक्षक नेता मोहम्मद जौवाद हुसैन, दुर्गेश नारायण सिंह, मनबोध कुमार सिंह, शिक्षक गणेश राम,शंभू प्रसाद,अरविंद कुमार, शिवबालक प्रसाद ,मनकेश्वर प्रसाद कुशवाहा, मनीर हवारी, उमेश प्रसाद यादव, सुरेंद्र कुमार दास, लालबाबू प्रसाद, दीप लाल प्रसाद, मोहम्मद उस्मान, वशिष्ठ सिंह, आशुतोष कुमार, रामाकांत सिंह ,मनोज कुमार, सुनीलाल प्रसाद, महंथ प्रसाद ,विपिन कुमार सिंह, शिक्षक दिनेश कुमार आदि ने अपना परिचय देते हुए सभी साथियों को होली की शुभकामनाएं दी, कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय प्रसाद, प्रेम कुमार दास,मोहम्मद जौवाद हुसैन, दुर्गेश नारायण सिंह, मनबोध कुमार सिंह आदि की सर्वाधिक भुमिका रही, सम्पूर्ण कार्यक्रम की परिकल्पना व संचालन संतोष रौशन ने किया।
