हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 18 के भावी उम्मीदवार रंभा देवी के पुत्र अखिलेश यादव के द्वारा होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन। जिसमे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। भावी प्रत्याशी पुत्र के द्वारा सभी को गुलाब लगाकर होली मिलन समारोह मनाया गया और एक दूसरे को होली की बधाई दिया गया। भावी प्रत्याशी पुत्र अखिलेश यादव ने बताया कि मैं जनता के मान सम्मान की रक्षा करूंगा साथ ही शिक्षित युवाओं को रोजगार सृजन करने के लिए सरकार से मांग कर लूंगा।