हरसिद्धि पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर शनिवार को भेजा जेल, 4 लीटर देशी जुलाई शराब हुआ बरामद। हरसिद्धि हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पानापुर रंजीता पंचायत के पानापुर मलाही टोला में हरसिद्धि पुलिस ने छापेमारी कर एक शराब कारोबारी को देशी जुलाई शराब के साथ किया गिरफ्तार। बताते चलें छापेमारी के दौरान 4 लीटर देशी जुलाई शराब के साथ स्व. बिकाऊ राय का पुत्र रामजन्म राय को गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को बिहार मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल। छापेमारी के दौरान ASI सुबोध कुमार सिंह के साथ शस्त्र पुलिस बल रहे मौजूद।

हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मोतिहारी व अरेराज नगर पालिका चुनाव परिणाम ड्यूटी में रहे मुस्तैद।उम्मीदवारों ने सराहा हरसिद्धि हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय के पदाधिकारियों की ड्यूटी शुक्रवार को मोतिहारी व अरेराज नगर पालिका परिणाम को लेकर जिलाधिकारी ने लगाया मोतिहारी मतगणना केंद्र मुंशी सिंह कॉलेज में डिप्टी। हरसिद्धि के पदाधिकारियों में डीपीआरओ आलोक कुमार श्रीवास्तव व हरसिद्धि के अंचल अधिकारी डॉ चंद्रशेखर तिवारी व अजय कुमार कार्यपालक सहायक समय अनुसार पहुंचकर अपने कर्तव्य का निर्वाहन निष्ठा पूर्ण करते दिखे। सभी उम्मीदवारों द्वारा पदाधिकारियों के कर्तव्य की सराहना की गई।

हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को मोतिहारी नगर निगम के उपमेंयर बने भाजपा महामंत्री को दिया बधाई। हरसिद्धि हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के सभी भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को मोतिहारी नगर निगम का परिणाम भाजपा के जिला महामंत्री डॉ लालबाबू प्रसाद के पक्ष में आने के बाद भाजपाइयों ने बधाई दिया। भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि डॉ.लालबाबू प्रसाद एक के अच्छे व्यक्ति हैं जो पार्टी व समाज के साथ लागतार इमानदारी पूर्वक लगे रहते हैं जिसका परिणाम जनता ने उनको जिता कर दिया है। बधाई देने वालों ने भाजपा के हरसिद्धि विधायक पुत्र हरसिद्धि विधानसभा आईटी सेल कुंदन पासवान,इंजीनियर राकेश गुप्ता,दिवेश सिंह,रवि विश्वकर्मा एवं पवन राज इत्यादिने दी बधाई।

चोरों का आतंक, एक ही रात में एक ही घर से उड़ाया दो बाइक पीपराकोठी। थाना क्षेत्र के वाटगंज चौक के पास बिती रात दो बाइको चोरी हुई है। इस बाबत यूपी फिरोजाबाद निवासी मो.अयूब एवं अवरैया के  मो.आमीर अहमद के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसने बताया है कि उक्त दोनो वाटगंज चौक के पास भाड़े के मकान रहकर फेरी कर समान बेचते है। इसी क्रम में वह दोनो संध्या फेरी कर लौटे और प्रतिदिन की भांति अपनी बाइक डेरा के सामने बरामदे पर खड़ी कर लॉक कर दिया और खाना खाकर रूम सो गये। अगले सुबह उठकर देखा कि दोनो की बाइक वहां से गायब है। काफी खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चलने पर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है।

हरसिद्धि पकड़िया में हुआ ग्राम कचहरी का आयोजन एक मामले का हुआ निष्पादन। हरसिद्धि हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के हरसिद्धि पकड़िया पंचायत में हुआ ग्राम कचहरी का आयोजन। कई मामले ग्राम कचहरी में आए जिसमें एक मामले का निष्पादन किया गया सरपंच गीता देवी के द्वारा । बताते चलें कि हरसिद्धि पकड़िया के बड़ा पकड़िया गांव के वार्ड नंबर 13 के पारिवारिक विवाद को आपसी समझौता सरपंच गीता देवी मुखिया पुत्र शाह समाजसेवी अशोक कुमार सरपंच पति शर्मा गिरी दफादार चौकीदार संघ जिला अध्यक्ष राजेश्वर गिरी ने संयुक्त रूप से मिलकर किया निष्पादन। पंचायती से दोनों पक्ष काफी खुश दिखे।

हरसिद्धि पुलिस ने रामू कुमार को गिरफ्तार कर भेजा जेल। हरसिद्धि हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट पंचायत के रामनगर निवासी रामू कुमार को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। बताते चलें कि रामनगर निवासी विष्णु महतो के पुत्र हैं रामू कुमार से बिहार मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत भेजा गया जेल हरसिद्धि थाना अध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि रामू कुमार को भादवी धारा 272/273 एवं 30A के तहत पुष्कर भेजा गया जेल मुक्त व्यक्ति की गिरफ्तारी एएसआई सुनील पासवान व स्वस्थ रहे मौजूद।

कनछेदवा चौक पर स्थित कपड़ा दुकान में हुआ बृहस्पतिवार के रात्रि में लाखों की चोरी। हरसिद्धि हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कनछेदवा चौक पर स्थित रेडिमेंट कपड़ा सीएलसी ऑनलाइन दुकान में बृहस्पतिवार की रात्री चोरों ने लगभग 5 लाख की किया चोरी। बताते चलें कि कनछेदवा ग्तम निवासी रितेश कुमार इस दुकान के मालिक है। जिस ने शुक्रवार को थाना में आवेदन देकर सूचित किया रितेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम प्रतिदिन की भांति दुकान बंद करके घर चला गया शुक्रवार के सुबह पहुंचा तो पाया कि मेरा दुकान का सभी सामान अस्त व्यस्त हैं जिस के एलसीडी प्रिंट का लैमिनेशन मशीन कार्ड मशीन कंप्यूटर का हार्ड डिस्क 50 पीस साडी क्रेप पैंट 50 पीस एवं सूटिंग सेटिंग का कपड़ा सहित 4900 सौ रुपया नगद समान जो कुल मिलाकर लगभग 5 लाख का नुकसान है। हरसिद्धि थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताता की आवेदन के अनुसार अनुसंधान जारी है।

हरसिद्धि विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी सह राजद नेता नागेन्द्र राम ने जनसंपर्क अभियान चलाया, लोगों का लिया हाल खबर।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

यादवपुर में अचानक लगी आग से आधा दर्जन घर जलकर हुआ राख। लाखो रुपए की संपत्ति हुआ नुकसान।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

एमएलसी चुनाव को लेकर हरसिद्धि में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। शत् प्रतिशत मतदान हुआ।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।