हरसिद्धि पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर शनिवार को भेजा जेल, 4 लीटर देशी जुलाई शराब हुआ बरामद। हरसिद्धि हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पानापुर रंजीता पंचायत के पानापुर मलाही टोला में हरसिद्धि पुलिस ने छापेमारी कर एक शराब कारोबारी को देशी जुलाई शराब के साथ किया गिरफ्तार। बताते चलें छापेमारी के दौरान 4 लीटर देशी जुलाई शराब के साथ स्व. बिकाऊ राय का पुत्र रामजन्म राय को गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को बिहार मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल। छापेमारी के दौरान ASI सुबोध कुमार सिंह के साथ शस्त्र पुलिस बल रहे मौजूद।