चोरों का आतंक, एक ही रात में एक ही घर से उड़ाया दो बाइक पीपराकोठी। थाना क्षेत्र के वाटगंज चौक के पास बिती रात दो बाइको चोरी हुई है। इस बाबत यूपी फिरोजाबाद निवासी मो.अयूब एवं अवरैया के मो.आमीर अहमद के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसने बताया है कि उक्त दोनो वाटगंज चौक के पास भाड़े के मकान रहकर फेरी कर समान बेचते है। इसी क्रम में वह दोनो संध्या फेरी कर लौटे और प्रतिदिन की भांति अपनी बाइक डेरा के सामने बरामदे पर खड़ी कर लॉक कर दिया और खाना खाकर रूम सो गये। अगले सुबह उठकर देखा कि दोनो की बाइक वहां से गायब है। काफी खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चलने पर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है।
