हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के ओल्हा बाजार स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल परिसर में युवाओं ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन। शांतिपूर्ण माहौल में एक दूसरे को गुलाब अबीर लगाकर बधाई दिया ।इस अवसर पर भाई सेना के अध्यक्ष उत्तम सहनी ने युवाओं से अपील किया कि होली आपसी भाईचारे का पर्व है इस अवसर पर सारी शिकायतें भूल कर एक दूसरे की मदद की प्रेरणा लेकर शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाया जाता है। तथा युवाओं से अपील किया कि कोई भी ऐसा काम नहीं करें जिससे हरसिद्धि या चंपारण का नाम बदनाम हो प्रशासन का सहयोग करें वहीं बात का ख्याल रखें कि बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी है और अश्लील गानों पे रोक लगा दिया जाए।