चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग के बाद देश में जश्न का माहौल है। इसके लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सुगौली लालपरसा में हो रही कटाव के बाद कटावरोधी कार्य के बाद सिकरहना नदी में कटाव रूक गया है। रविवार को कटाव की सूचना पर जल संसाधन विभाग द्वारा बांस का डंडल से रोकथाम का प्रयास हुआ। जिसके बाद सोमवार को पाइलिंग का कार्य शुरू किया गया। इसके तहत 20 बोरा का जाल बनाकर कटाव के पास जाल बनाकर रखा जा रहा है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

सुगौली बिते कई दिनों से हो रही बारिश के कारण सिकरहना नदी के जलस्तर में काफी वृद्धि हुआ है। वहीं प्रखंड के सुकुलपाकड़ पंचायत के धुमनी टोला के समीप पूर्व से ध्वस्त बांध के सहारे सिकरहना नदी पानी फेंक दिया है। जिससे सिकरहना नदी का पानी उतरी सरेह में प्रवेश करने लगा है। जिससे लोग बाढ़ के डर से सहमे है। वहीं नगर के वार्ड एक के नायका टोला बिशुनपुरवा के निचले स्तर के सरेह में पानी फेंक दिया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सुगौली के सुकुलपाकड पंचायत के लालपरसा समीप सिकरहना नदी में हो रहे कटाव को लेकर स्थानीय ग्रामीण डरे सहमें है। रूक रूक हो रहे कटाव से गांव पर खतरा मंडराने लगा है। कटाव के समीप दर्जनों घर पर खतरा बढ़ गया है। जिससे घरवाले चिंतित है। कटाव स्थल से महज पांच से सात फीट कुछ घर है। जिससे घरवालों का होश उड़ने लगा है। स्थानीय सुमन पटेल, पासपत प्रसाद, ढोड़ाई पटेल, उमाशंकर पटेल, सुभाष पटेल, चंदन पटेल के घर के नजदीक सिकरहना नदी पहुंच गई है। जिससे इनलोगों को सिकरहना नदी में अपनी घर समाने का डर सताने लगी है। ए लोग देर रात से रातजगा कर रहे और भागवान से मन्नत मांग रहे कि नदी का कटाव घर तक नहीं पहुंचे। कटाव की खबर ग्रामीणों ने सीओ की दी। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

सुगौली के दो परीक्षा केन्द्रों पर बीपीएससी द्वारा आयोजित शिक्षक नियुक्ति परीक्षा शुक्रवार को चाक चौबंद व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। परीक्षा के दुसरे दिन पं.दीनदयाल बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर विभिन्न जगहों के भाग लेने वाले कुल परीक्षार्थीयों में प्रथम पाली में 108 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे व दुसरे पाली 152 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बीपीएससी द्वारा आयोजित शिक्षक नियुक्ति का दुसरे दिन का परीक्षा सुगौली में चाक चौबंद व्यवस्था के बीच जारी।

सुगौली के दो परीक्षा केन्द्रों पर बीपीएससी द्वारा आयोजित शिक्षक नियुक्ति परीक्षा बुधवार को चाक चौबंद व्यवस्था के बीच ली गई। परीक्षा के प्रथम दिन पं.दीनदयाल बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर विभिन्न जगहों के भाग लेने वाले कुल 984 परीक्षार्थीयों में प्रथम पाली में 109 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे व दुसरे पाली में 152 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं नंद उच्च विद्यालय में 1512 परीक्षार्थियों में प्रथम पाली में 198 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे व दुसरे पाली में 215 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसको लेकर दीनदयाल बालिका उच्च विद्यालय में दस परीक्षा हौल व नंद उच्च विद्यालय में चौदह परीक्षा हौल में दो दो सीसीटीवी कैमरे लगाया गया है।

सुगौली नगर के मुख्य बजार स्थित श्री प्रेम पुस्तकालय में जिला भारोतोलन संघ की बैठक नवीन कुमार की अध्यक्षता में सम्पन हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर आवश्यक चर्चा किया गया। इस दौरान जिलास्तरीय प्रतियोगिता एवं आगामी 7 नवम्बर से 10 नवम्बर तक कैडेट राज्यस्तरिय भारोतोलन प्रतियोगिता कराने पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर मौजूद सुगौली चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि राज्यस्तरिय भारोतोलन प्रतियोगिता की मेजबानी करना सुगौली के लिए गौरव की बात है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सुगौली बीपीएससी द्वारा आयोजित शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में करीब पच्चीस सौ परीक्षार्थी भाग लेंगे। दो परीक्षा केन्द्र बनाये गए है। पं दीनदयाल बालिका उच्च विद्यालय में कुल 984 परीक्षार्थी भाग लेंगे । नंद उच्च विद्यालय में 1512 परीक्षार्थी भाग लेंगे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।