सुगौली के सुकुलपाकड पंचायत के लालपरसा समीप सिकरहना नदी में हो रहे कटाव को लेकर स्थानीय ग्रामीण डरे सहमें है। रूक रूक हो रहे कटाव से गांव पर खतरा मंडराने लगा है। कटाव के समीप दर्जनों घर पर खतरा बढ़ गया है। जिससे घरवाले चिंतित है। कटाव स्थल से महज पांच से सात फीट कुछ घर है। जिससे घरवालों का होश उड़ने लगा है। स्थानीय सुमन पटेल, पासपत प्रसाद, ढोड़ाई पटेल, उमाशंकर पटेल, सुभाष पटेल, चंदन पटेल के घर के नजदीक सिकरहना नदी पहुंच गई है। जिससे इनलोगों को सिकरहना नदी में अपनी घर समाने का डर सताने लगी है। ए लोग देर रात से रातजगा कर रहे और भागवान से मन्नत मांग रहे कि नदी का कटाव घर तक नहीं पहुंचे। कटाव की खबर ग्रामीणों ने सीओ की दी। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।