सुगौली बिते कई दिनों से हो रही बारिश के कारण सिकरहना नदी के जलस्तर में काफी वृद्धि हुआ है। वहीं प्रखंड के सुकुलपाकड़ पंचायत के धुमनी टोला के समीप पूर्व से ध्वस्त बांध के सहारे सिकरहना नदी पानी फेंक दिया है। जिससे सिकरहना नदी का पानी उतरी सरेह में प्रवेश करने लगा है। जिससे लोग बाढ़ के डर से सहमे है। वहीं नगर के वार्ड एक के नायका टोला बिशुनपुरवा के निचले स्तर के सरेह में पानी फेंक दिया है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।