सुगौली नगर के मुख्य बजार स्थित श्री प्रेम पुस्तकालय में जिला भारोतोलन संघ की बैठक नवीन कुमार की अध्यक्षता में सम्पन हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर आवश्यक चर्चा किया गया। इस दौरान जिलास्तरीय प्रतियोगिता एवं आगामी 7 नवम्बर से 10 नवम्बर तक कैडेट राज्यस्तरिय भारोतोलन प्रतियोगिता कराने पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर मौजूद सुगौली चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि राज्यस्तरिय भारोतोलन प्रतियोगिता की मेजबानी करना सुगौली के लिए गौरव की बात है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।