हरसिद्धि में राजद नेताओं ने जगदेव प्रसाद का जयंती मनाया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सुगौली के दो परीक्षा केन्द्रों पर चाक चौबंद व्यवस्था के बीच दुसरे दिन इंटर का परीक्षा हुआ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

थाना क्षेत्र के अदौरी बांध के दीयार से सोमवार की संध्या मे गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता व पुलिस के सहयोग से  13 लीटर चुलाई शराब बरामद कर लिया है। इस दौरान कारोबारी कोगिरफ्तार कर लिया गया है वहीं कारोबारी की पहचान अदौरी गांव निवासी अनिल राऊत के रूप में कि गई हैं। वही दो पियक्कड़ को गिरफ्तार कर ली गई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पुरनहिया-- प्रखंड संसाधन केंद्र पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता मे मासिक बैठक का आयोजन किया गया . बैठक मे बीइओ श्री सिंह ने परीक्षा पे चर्चा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया . साथ ही 8 से 21 मार्च 2021 तक विद्यालय से बाहर के प्रवेशोत्सव एवं गृहवार सर्वे द्वारा चिन्हित 6-18 आयु के बच्चों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया . बैठक 1 जनवरी 2022 से 100 दिवसीय पठन अभियान का शुभारंभ तथा जनवरी से अप्रैल 2022 तक की अवधि में बाल वाटिका से कक्षा आठवीं तक के विद्यालयों मे कार्यान्वयन का निर्देश दिया . विद्यालय बंद रहने के कारण बच्चों के पठन-पाठन की निरंतरता को बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों का प्रचार प्रसार एवं अनुवर्ती कार्रवाई सुनिश्चित करने,सभी विद्यालयों में 12-15 वर्ष आयु के किशोर एवं किशोरियों का डेटाबेस एवं माइक्रो प्लान तैयार करने एवं नशा मुक्ति अभियान को गति देने के लिए विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों को जागरूक करते हुए चोरी छुपे शराब का सेवन करने वाले व आपूर्ति करने वालों की पहचान कर मद्य निषेध विभाग को सूचना देने का निर्देश दिया . बैठक मे बीआरपी बजरंग कुमार,लेखा सहायक कैलाश बिहारी के अलावे रविंद्र कुमार,अमिताभ ठाकुर,शिवशंकर प्रसाद,रविशंकर कुमार सिंह सहित सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षक मौजूद थे .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड क्षेत्र के चिरैया निवासी सुनील सिंह राणा को सांसद रामा देवी द्वारा सांसद प्रतिनिधि के रूप में जारी पत्र में प्रतिनियुक्त सुनील सिंह राणा को सांसद प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया है। शिवहर लोकसभा क्षेत्र के पुरनहिया प्रखंड में प्रशासनिक समन्वयक एवं विकास कार्य को प्रगति प्रदान करने के लिए सांसद ने प्रखंड स्तरीय सांसद प्रतिनिधि प्रतिनियुक्त कर प्रखंड का समुचित विकास सुनिश्चित किया जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चम्पारण से मनीष कुमार सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहें हैं की, नेहरू युवा केंद्र के तरफ से महात्मा गांधी की सहीद दिवस शिक्षकों को पेन कॉपी दे कर मनाया। 30 दिसंबर को नाथूराम गोडसे ने राष्ट्र पिता की गोली मार क्र हत्या कर दी थी और इसी महान हस्ती को सम्मान देने के लिए बापू का शहीद दिवस मनाया जाता है आज के दिन.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का रेडियो प्रसारण को रविवार को मंडल अध्यक्ष शिवलला सिंह कीअध्यक्षता एवं कार्यक्रम के मंडल प्रभारी जिला मंत्री डॉ नूतन सिंह, एम डी एस, की उपस्थिति में बसंतपट्टी चौक स्थित एक विद्यालय मे सुनी गयी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

थाना क्षेत्र के चकफतेहा गांव निवासी ललित मिश्रा को शनिवार को पुलिस द्वारा चलाए जा रहा है समकालीन अभियान के तहत प्रणव पेट्रोलियम पंप चिरैया रोड़ के समीप से नशे के हालात में थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता ने गिरफ्तार कर लिया है नशेड़ी का अल्कोहल जांच किया गया जिसमें जांच उपरांत अल्कोहल की मात्रा पाई गई जिसको रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बिहार से हमारी संवादाता मोबाइल वाणी की माध्यम से जानकारी दे रहीं हैं, कर्पूरी ठाकुर कॉलेज से चांटी माई मंदिर जाने वाली सड़क पर ट्रक चालक की मनमानी से शुक्रवार दिन भर यातायात बन्द रहा। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन के लोग इनसे पूछने तक नही गए। बताते चले कि कर्पूरी ठाकुर कॉलेज से चांटी माई मंदिर जाने वाली सड़क में एक गोदाम है। जिसमे सीमेंट अनलोड करने के लिए सैकड़ो गाड़िया आकर खड़ी हो गई। परन्तु ट्रक चालक बीच सड़क पर ही ट्रक खड़ी कर दिए। जिससे सड़क से आवागमन ही बन्द हो गया। जबकि इस मोहल्ले में बंजरिया के पूर्व थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार का आवास, तुरकौलिया के पूर्व प्रमुख का आवास सहित दर्जनों लोगों का घर है। जिनका दिन में कई बार आना जाना होता है। साथ ही चिलवनिया व चांदमारी के लोग भी इधर से ही आते जाते है। साथ ही चांटी माई मंदिर में सैकड़ो लोग पूजा अर्चना के लिए अपनी गाड़ी से जाते है,जिनका आवागमन प्रभावित रहा।