bihaar se hamaari samvadata mobile vaani ke madhyam se jankaai de rahin hain ki, बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहा बिनटोली से शनिवार को एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर चैलाहा बिनटोली का विजय मुखिया है। जिसके ऊपर चुलाई शराब बनाने व बिक्री करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को चैलाहा बिनटोली में छापेमारी की गई थी। जहां से दो सौ लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया था। मामले में विजय मुखिया, मुन्नीलाल मुखिया व एक अन्य पर प्राथमिकी दर्ज किया गया था।
बिहार से हमारी संवादाता जानकारी दे रहीं हैं की बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहा बिनटोली से शनिवार को एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर चैलाहा बिनटोली का विजय मुखिया है। जिसके ऊपर चुलाई शराब बनाने व बिक्री करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को चैलाहा बिनटोली में छापेमारी की गई थी। जहां से दो सौ लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया था। मामले में विजय मुखिया, मुन्नीलाल मुखिया व एक अन्य पर प्राथमिकी दर्ज किया गया था।
कोरोना से निपटने के लिए बनकटवा पीएचसी में बना 6 बेड़ों वाला कोविड केयर सेंटर .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दहेज हत्या के कांड में प्राथमिकी अभियुक्त रघुवीर पासवान एवं कांति देवी गिरफ्तार .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पुरनहिया---बसंतपट्टी गांव के वार्ड-5 मे उत्पन्न हो हंगामा के कारण वार्ड सचिव का चुनाव अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।इसकी जानकारी मुखिया संजय कुमार महतो ने दी है।मुखिया ने बताया है कि वहीं वार्ड-6 मे रामबाबू सहनी, वार्ड-7मे वेद प्रकाश कुमार व वार्ड-8 मे नवीन कुमार सचिव चयनित किये गये हैं।जबकि सचिव पद के उम्मीदवार अविनाश कुमार ने बताया है कि सचिव पद के लिए उसने उम्मीदवारी दी थी।श्री कुमार के पक्ष मे करीब नब्बे से ज्यादा लोगों ने समर्थन किया था परन्तु विपक्ष मे उतरे उम्मीदवार ने जब अपने पक्ष मे समर्थन नहीं होता देख विफर गये और हो हंगामा मचाने लगा।हो हंगामा की स्थिति मे प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक ने चुनाव स्थगित कर दिया, जिस कारण सचिव पद का चुनाव नहीं हो सका है।श्री कुमार ने संपन्न हो चुके सचिव पद के चुनाव परिणाम का प्रमाणपत्र जारी किये जाने की मांग जिलाधिकारी, एसडीएम व बीडीओ से की है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पुरनहिया---बसंतपट्टी पंचायत के वार्ड-9 मे शनिवार को पंचायती राज अधिकारी रोमण कुमार की देखरेख मे वार्ड सचिव पद का चयन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।सचिव पद के लिये चंदन कुमार मिश्र चयनित किये गये, वहीं वार्ड-10 के वार्ड अध्यक्ष की अनुपस्थिति के कारण बैठक स्थगित कर दी गई।इसकी जानकारी मुखिया संजय कुमार महतो ने दी है।चयन प्रक्रिया मे बतौर पर्यवेक्षक जेई दीपक कुमार चौरसिया के अलावा लेखापाल निशा कुमारी, आवास सहायक अशोक कुमार, कार्यपालक सहायक श्री राम कुमार एवं ग्रामीण मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रीगा प्रथम पंचायत के मुखिया प्रतिभा कुमारी द्वारा कोरोना गाइडलाइन के पालन करते हुए झंडा तोलन किया गया मौके पर उपस्थित पंचायत के सभी प्रतिनिधि सरपंच पंच समिति वार्ड मुखिया ग्राम सेवक सचिव एवं देवा जी ग्राम पंचायत के सभी लोग उपस्थित रहे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सीतामढ़ी जिला में विभिन्न क्षेत्रों एवं ब्लॉकों में शांतिपूर्वक से क्रोना गाइडलाइन का पालन करते हुए गणतंत्र दिवस मनाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव द्वारा जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र सीतामढ़ी का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित पाए गए कर्मी पर स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी द्वारा जिला निबंधन एवम परामर्श केंद्र में कार्य कर रहे कर्मियों से उनके कार्यों की समीक्षा की गई एवं उपस्थिति पंजी हस्ताक्षर पंजी और अन्य पंजियों की जांच की गई। जिलाधिकारी ने निबंधन केंद्र के रख-रखाव एवं साफ-सफाई के निरीक्षण के उपरांत निर्देश दिया केंद्र की रख-रखाव एवम साफ- सफाई पर विशेष ध्यान दे। उन्होंने इस सबंध में डीआरसीसी मैनेजर से स्पष्टीकरण भी पूछा है। इसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा महिला आईटीआई में बने डीसीएचसी कोविड-19 सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने आपात स्थिति में वहाँ की तैयारियों का जायजा भी लिया। जिलाधिकारी द्वारा दवा की उपलब्धता, साफ-सफाई, ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता आदि की जांच की गई। उक्त निरीक्षण में ओएसडी प्रशांत कुमार भी उपस्थित थेविस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
छंगराहा में सड़क दुर्घटना के बाद हुई बवाल मामले में पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
