बिहार से हमारी संवादाता मोबाइल वाणी की माध्यम से जानकारी दे रहीं हैं, कर्पूरी ठाकुर कॉलेज से चांटी माई मंदिर जाने वाली सड़क पर ट्रक चालक की मनमानी से शुक्रवार दिन भर यातायात बन्द रहा। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन के लोग इनसे पूछने तक नही गए। बताते चले कि कर्पूरी ठाकुर कॉलेज से चांटी माई मंदिर जाने वाली सड़क में एक गोदाम है। जिसमे सीमेंट अनलोड करने के लिए सैकड़ो गाड़िया आकर खड़ी हो गई। परन्तु ट्रक चालक बीच सड़क पर ही ट्रक खड़ी कर दिए। जिससे सड़क से आवागमन ही बन्द हो गया। जबकि इस मोहल्ले में बंजरिया के पूर्व थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार का आवास, तुरकौलिया के पूर्व प्रमुख का आवास सहित दर्जनों लोगों का घर है। जिनका दिन में कई बार आना जाना होता है। साथ ही चिलवनिया व चांदमारी के लोग भी इधर से ही आते जाते है। साथ ही चांटी माई मंदिर में सैकड़ो लोग पूजा अर्चना के लिए अपनी गाड़ी से जाते है,जिनका आवागमन प्रभावित रहा।