जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में शुक्रवार को आम-जन से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कई प्राप्त शिकायतो के आलोक में संबंधित अधिकारियों को बुलाकर कर त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ उसका ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित करे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम वितीय वर्ष 2022-23 के लिए वार्षिक कार्य योजना के प्रस्तावित योजनाओं से संबंधित समीक्षात्मक बैठक हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है समकालीन अभियान के तहत बसंत पट्टी स्थित जल किला के समीप से तीन पियक्कड़ को मंगलवार को नशे के हालात में गिरफ्तार कर लिया गया है ।वहीं थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता ने बताया कि तीनों पियक्कड़ की पहचान बेदौल बाज निवासी अमरेंद्र कुमार एवं उज्जवल कुमार के रूप में की गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड कृषि कार्यालय मे गुरुवार को जीरो टोलरेंस की नीति के अनुपालन करने के लिये एक बैठक आयोजित की गयी।बैठक मे प्रखंड कृषि अधिकारी आनंद मोहन चौधरी ने उपस्थित कृषि समन्वयकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक की बिक्री करवाने मे जीरो टेलरेंस की नीति का शतप्रतिशत अनुपालन करने मे सहयोग करें।
मोहनी मंडल पंचायत में शांति पूर्वक से वार्ड संख्या 9 में सर सहमति से उमेश कुमार को वार्ड सचिव चुना गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
स्वर्गीय कोकिला लता मंगेश्कर के निधन पर पूर्व सैनिक संघ ने दी श्रद्धांजलि। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
*2000 से ज्यादा बकाया राशी वाले ग्राहक का कटेगा कनेक्शन* बकाया बिजली बिल भुकतान नहीं करने पर होगी विभागीय कार्यवाही* बंजरिया प्रखंड में बंजरिया व तुरकौलिया ग्रिड के सभी लाइन मैन, MRC, की बैठक जेई की अध्यक्षता में की गई जिसमें सभी मा को ये निर्देश दिया गया की आप तमाम लोग ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप के माध्यम बकाया राशी की वसूली किया जाए और जितने लोग पिछले एक वर्षो से बिजली बिल का भुगतान नहीं किये हैं उनका कनेक्शन काट दिया जाए और जिन लोगों का भी 2000 से ज्यादा का राशी बकाया है उनसे जमा करवाने के लिए कहा जाए अगर जमा नहीं करते हैं तो अन्यथा उन पर विभागीय कार्यवाही की जायेगी मौके पर जेई मिट्ठू कुमार, मंटु सिंह, भिखारी सहनी, जमशेद, राजू कुमार, तारिक अनवर, ललित कुमार, प्रिंस कुमार, अशोक सहनी, आदि कर्मी उपस्थित the
थाना क्षेत्र के झखिया से पुलिस ने छापेमारी कर 209 लीटर चुलाई शराब बरामद किया है। वही कारोबारियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि झखिया व उसके पास नदी किनारे चार शराब भठ्ठियों को ध्वस्त किया गया। जबकि 209 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया है। छापेमारी में बीएमपी,व थाना के पुलिस बल शामिल थे।
प्रखंड बंजरिया व नेपाल में हुई बारिश के कारण सिकरहना नदी में बाढ़ जैसे हालात हो गए है। जिससे सुंदरपुर में बना चचरी पुल बाढ़ के साथ बह गया। वही आधा दर्जन लोगों का नाव भी बाढ़ के साथ बह गया है। गांव के सौ वर्षीय शेख खलील व भूखल मियां, व गांव के बुजुर्ग शेख वकील,अजीज अंसारी,चन्द्र सहनी,शंकर साह ने बताया कि पिछले डेढ़ सौ वर्षों में ऐसा नही सुना कि फरवरी में बाढ़ आई हो। सरपंच पति अनवर हुसैन ने बताया कि अंचल प्रशासन आवागमन के लिए कोई व्यवस्था कराए।
बंजरिया थाना क्षेत्र के खैराघाट से पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर खैराघाट का धर्मदेव मूखीया है। जिसके ऊपर स्थानीय थाना में 15 लीटर चुलाई शराब रखने व बिक्री करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। जिसकी पुलिस कई माह से तलाश कर रही थी।
