बंजरिया थाना क्षेत्र के खैराघाट से पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर खैराघाट का धर्मदेव मूखीया है। जिसके ऊपर स्थानीय थाना में 15 लीटर चुलाई शराब रखने व बिक्री करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। जिसकी पुलिस कई माह से तलाश कर रही थी।
