नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख पचास हजार की ठगी मलयपुर निवासी त्रिपुरारी पांडेय से उन्ही के गांव मलयपुर के दीनबंधु पाण्डेय पे०श्री ॐ पांडेय ने नौकरी का झांसा देकर एक लाख पचास हजार की ठगी की है ! त्रिपुरारी पाण्डेय ने बताया की दीनबंधु पाण्डेय बोला की मैं राज्य निर्वाचन आयोग ,निर्वाचन भवन रांची के सचिव का पी .ऐ हूँ मैं तुम्हे केंद्रीय मनोचिकित्सक संसथान रांची में नौकरी लगवा दूंगा ! पीड़ित ने बताया की दीनबंधु पाण्डेय अपना स्वजाति एवं गांव का ही आदमी होने के नाते मुझे मीठी -मीठी एवं झूठी बातों में फंसाकर मुझसे एक लाख पचास हजार रुपया की ठगी कर लिया ! उसके इस ठगी कार्य में उसकी पत्नी बिभा पाण्डेय भी शामिल है ! पीड़ित त्रिपुरारी पाण्डेय ने कहा की दीनबंधु पांडेय अपनी पत्नी बिभा पाण्डेय के खाते में ऑनलाइन फोन पे के जरिये मुझसे पैसा लिया है ! कई माह बीत जाने पर पीड़ित ने जब काम दिलाने की बात की तो आरोपी दीनबंधु पाण्डेय गोल -गोल बातें करने लगा ! पीड़ित ने जब अपना पैसा वापस माँगा तो आरोपी दीनबंधु अपनी धमक देने लगा की मुझे न्यायिक एवं प्रशासनिक सभी तक पहुँच है मैं पैसा नहीं दूंगा ! अंततः निराश होकर पीड़ित न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई है !
विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह पटना से जमुई जाने के क्रम में सिकन्दरा कुशवाहा भवन में जदयू हलसी प्रखंड अध्यक्ष सह कुशवाहा कल्याण समिति सिकन्दरा के अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ मुन्नी के नेतृत्व में कुशवाहा भवन जमुई रोड़ के पास गर्मजोशी से स्वागत किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सरस्वती पूजा को लेकर मूर्ति को अंतिम रूप देने में लगे हैं कारीगर। सिकन्दरा प्रखंड राधिका भवन में मशहूर मूर्तिकार सुरेन्द्र पंडित के द्वारा सरस्वती पूजा को लेकर सरस्वती की प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरेन्द्र पंडित बताते हैं कि मैं करीब 41 बर्ष से ही मूर्ति बना रहा हूं। मैं 12 बर्ष की उम्र से ही पिताजी के साथ मूर्ति बनाना शुरू किया था। ज्ञात हो कि सुरेन्द्र पंडित की पत्नी कलावती देवी 2011 से 2016 तक सिकन्दरा पंचायत के मुखिया रही। तथा सुरेन्द्र पंडित 2016 से 2019 तक भारतीय जनता पार्टी सिकन्दरा के प्रखंड अध्यक्ष रहे, फिर भी कभी मूर्ति बनाना नहीं छोड़े।इनका कहना है कि मैं जीवन पर्यन्त अपनी पेशा को नहीं छोड़ूंगा। सुरेन्द्र पंडित सिकन्दरा में कुटुम्ब जी के नाम से विख्यात है, मृदुभाषी स्वभाव के हैं और हमेशा सबकी सुनते और सबकी सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। कोई भी इनसे सहयोग की अपेक्षा से आता है तो यथा संभव सहयोग करते रहते हैं चाहे आने वाले किसी भी मुसीबत में हो उनका सहयोग करते रहते हैं बिना भेदभाव के। इन्होंने बंगाल के दमदम विश्वजीत चक्रवर्ती को रखे हुए हैं सहयोग के लिए। सुरेन्द्र पंडित सरस्वती मूर्ति के अलावे मां दुर्गा की प्रतिमा, गणेश जी की प्रतिमा, विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा को बिहार के अन्य जिलों में भी जाकर बनाते हैं आर्डर आने के बाद। अभी तक इन्होंने एक से बढ़कर एक 60 सरस्वती की प्रतिमा को बनाए हैं। अपनी मुस्कुराहट से और मृदुल स्वभाव और समाज सेवा से सबों का दिल जीतने में माहिर हैं।14 फरवरी बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा है।13 फरवरी तक सभी मूर्ति को अंतिम रूप दिया जा सकेगा।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
पोहे गांव के वार्ड नंबर 5 में ग्रामीणों के द्वारा चंद्राकर कर चापाकल का कराया गया मरम्मत का कार्य इस बात की जानकारी देते हुए वार्ड नंबर 5 के ग्रामीण संतोष कुमार के द्वारा बताया गया
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जमुई जिला से गंगा राम मोबाइल वाणी के माध्यम से एक किसान से बातचीत किये और उन्होंने मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहा कि उनके धान में बीमारी हो गई है.इसमें कौन सा दवा का छिड़काव करें
चेवाड़ा प्रखंड के लुटौत गांव स्थित सामुदायिक भवन में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा पशुपालन जागरूकता से पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है.इस संबंध में वैज्ञानिक डॉक्टर विद्या शंकर सिंह ने बताया कि लुटौत गांव में पशुपालन जागरूकता सह पशु चिकित्सा शिविर के मौके पर 100 से अधिक पशुओं का समुचित इलाज किया गया तथा पशुओं के प्रमुख बीमारियों के पहचान एवं बचाव अन्तः एवं ब्रह्म परजीवी से बचाव,लम्पी स्किन डिजीज,सफल गर्भधारण के उपाय बकरियां में पी पी आर तथा अन्य बीमारियों के बारे में जानकारी विस्तार पूर्वक दिया गया इस मौके पर पशु चिकित्सा वैज्ञानिक डॉ नरेंद्र कुमार,पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रीना राय समेत और मौजूद थे
