उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के मझवां प्रखंड से सोनी मौर्या मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि इन्हे बकरी पालन करना है।

महिला उद्यमी सशक्तिकरण कार्यक्रम के माध्यम से चाची कहिन के तीसरे कड़ी में चाची बता रही है कि एक अच्छे कारोबारी के क्या क्या गुण होते है।

उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के मझवां प्रखंड से निशा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि इन्हे सिलाई सेंटर खोलना है ।

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से सविता मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं की वो भैंस पालन कर रही हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के डीग ब्लॉक से रंजना ने अंजली से बातचीत की जिसमें अंजली ने जानकारी दी की वो ब्युटी पार्लर करना चाहती हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड से 22 वर्षीय अनु मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वो सिलाई का प्रशिक्षण लेना चाहती है

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड से 35 वर्षीय सीमा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि उनकी यह समस्या है कि उनके पास अपना जमीन नहीं है कि वो अपना रोज़गार शुरू कर सके। ये केवल छोटा मोटा रोज़गार शुरू कर जीवन यापन कर सकती है। किसी और से जमीन लेकर खेती करती है ,सब्ज़ियों की खेती करती है। कोई मशीन लगा कर व्यापार करे इसके लिए जमीन नहीं है। अगर यह समस्या दूर हो जाएगी तो ये ज़रूर कारोबार करने का विचार करेंगी।

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से उर्मिला से हुई। उर्मिला कहती है कि वो समूह से पांच छह साल से जुड़ी है। समूह से 80 हज़ार रूपए लेकर गाय पालन कर रही है। इस कारोबार में पूरा परिवार लगा है। समूह से एक रूपए ब्याज पर लोन मिलता है

उत्तरप्रदेश राज्य से शानू कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि वो जन सुविधा केंद्र चलाते है। यहाँ लोगों को सरकारी योजनाओं के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरवाया जाता है। लोगों को सुविधा प्रदान की जाती है ताकि वो योजनाओं का लाभ उठा सके

उत्तरप्रदेश राज्य से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि इन्हे अपना खुद का वैल्डिंग का कारोबार शुरू करना है। इसके लिए क्या करना होगा ?