उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से औराई प्रखंड निवासी तारा से हुई। तारा ने जानकारी दी की गोविन्द भैया और संगीता दीदी ने उन्हें जानकारी दी थी। जिसके बाद वो समूह से जुड़ी और फिर वहां से 30 हजार रूपये ले कर कालीन के काम में लगाया। मशीन लिया इसके साथ ही इंवटऱ भी लिया। इसमें कई लोग को रोजगार भी दिया है। बड़ा बिजनेस करना चाहते हैं ताकि और भी लोगों को रोजगार से जोड़ सके। लेकिन पैसों की दिक्कत के कारन शुरू नहीं किया है
