Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला से शिवधनी यादव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश कुमार यादव से हुई।राजेश कुमार यादव बताते है कि इनका भिंड बीज भंडार का दूकान है। राजेश पहले कॉपी में बही खाता लिखते है। जिसमें इन्हे बहुत नुकसान भी हो जाता था। खाता कॉपी कभी चूहा द्वारा कुतर दिया जाता था तो हिसाब ये देख नहीं पाते थे। पर जब से इनकी मुलाकात मोबाइल वाणी संवाददाता शिवधनी यादव से हुई और ये ग्राम वाणी से जुड़े तब से मेरा बिल्स एप्प की जानकारी मिली। अब अपना सारा खाता हिसाब 'मेरा बिल्स एप्प ' के ज़रिये करते है। अब मेरा बिल्स एप्प इन्हे इस्तेमाल करने में अच्छा लग रहा है। ये ग्राहकों को उनके उधार की जानकारी मैसेज के ज़रिये भेज देते है।

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के डीग प्रखंड से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रन्नो से हुई। रन्नो बताती है कि उन्होंने दोना पत्तल बनाने की मशीन लगाया है। इस कारोबार में पांच से छह लोग काम करते है।यह कारोबार शुरू करने के लिए इन्होने समूह से लोन लिया था। अब इन्हे कारोबार को बढ़ाना है।

उत्तर प्रदेश राज्य से सुनीता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कंचन से हुई। कंचन कहती हैं कि वो समूह से 3 - 4 साल से जुड़ी है। समूह से पचास हज़ार लेकर ये किराना का दूकान खोली है।

उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के मझवां प्रखंड से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से नीलू से हुई। नीलू कहती हैं कि वो सिलाई कर रही है। उद्यमी वाणी से नीलू छह माह पहले जुड़ी। उद्यमी वाणी से जुड़कर ये अपनी बातचीत को बेहतर बना पाई है।

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनीता देवी से हुई। सुनीता कहती है कि वो वर्ष 2011 से सिलाई कर रहे है। इससे पहले पैर से चलाने वाला मशीन चला रहे थे अब इलेक्ट्रॉनिक मशीन चला रही है। 25 हज़ार का मशीन है। इनके पास अभी के समय में पांच मशीन है। सुनीता को ग्राम वाणी संवाददाता गोविन्द प्रसाद द्वारा सीएम युवा योजना के बारे में पता चला। उसी योजना के माध्यम से इन्होने लोन लिया। इसके लिए इन्होने ग्राहक सेवा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन किया और एक महीना के बाद आदेश आने पर लोन लिया। इस कार्य के लिए इन्हे कागज़ पत्र बनवाना पड़ा और क्वोटेशन भी लगा था। ये खुद सिलाई मशीन चला रही है और अन्य महिलाओं को भी सिलाई मशीन चलाना सीखा रही है। इन्होने बताया कि ये ग्राम वाणी से जुड़ी। ग्राम वाणी से जुड़ कर इन्हे योजना की जानकारी मिली। अब कारोबार कर रही है और लाभ भी उठा रही है।

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के डीग प्रखंड से रीता देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से गुंजा से हुई। गुंजा कहती है कि वो सिलाई करती है। इन्हे सिलाई सेंटर खोलना है। इसके लिए इन्हे एक लाख रूपए की आवश्यकता है

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के डीग प्रखंड से रीता देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुमन से हुई। सुमन कहती है कि वो कालीन का कार्य करती है। इस कारोबार को बढ़ाना है। इसके लिए इन्हे आर्थिक सहयोग चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुशीला देवी से हुई। सुशीला कहती है कि वो 3 - 4 सालों से समूह से जुड़ी है। समूह अच्छे से चल रहा है। इन्होने चार बकरियों को रख कर बकरी पालन कर रही है। इस कारोबार को बढ़ाने के लिए इन्हे दो लाख रूपए की आवश्यकता है

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड के सायर ग्राम से सुनीता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से निर्मला से हुई। निर्मला कहती है कि वो सिलाई प्रशिक्षण ली है। पर इन्हे कोई स्थान नहीं मिल रहा है कि वो सिलाई सेंटर खोले