उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से काजल देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि वो ग्रामवाणी सुनी और इसमें जो संदेश दिए जाते हैं। वो उन्हें बहुत अच्छा लगता है। इसमें महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की जानकारी दी जाती है। इन संदेश को सुन कर काजल ने भी अपने अंदर निर्णय लिया की वो कुछ काम जरूर करेंगी। इसके बाद उन्होंने कालीन बनाने का सामान खरीदा और अपना काम शुरू किया। जिससे वो हर रोज कुछ पैसा कमा ले रही हैं। ग्रामवाणी सुन कर वो आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी। उनकी तरह ही सभी महिलाओं को अपना कार्य शुरू करना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई ब्लॉक से सीमा वर्मा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं की उन्हें महिलाओं के भूमि अधिकार के बारे में ग्रामवाणी पर चल रहे कार्यक्रम से मिला है आज भी कई घरों में महिला को अपने अधिकार की जानकारी नहीं है। ससुराल वाले लोग भी बहुओं को इस अधिकार से वंचित रखते है। महिलायें बस अपनी जरूरतों के बारे में सोच कर ही जीवन बिता देती है। लेकिन जब ग्रामवाणी सुना तो जानकारी हुआ की महिलाओं को भी जमीन में हक मिलता है। मैंने भी अपने घर में ये बातें साझा की तो बोला गया की हमारे मरने के बाद ही तुम्हारे नाम जमीन होगी। लेकिन बिना जमीन और प्रॉपर्टी के महिलाओं को कई जोखिमों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं के अपने भविष्य के लिए और उनके बच्चे के भविष्य के लिए ये करना भी बहुत जरुरी होता है। महिलायें डर से अपना कदम आगे नहीं बढ़ाती है। अपने हक़ के लिए वो नहीं बोलती क्योंकी उसे लगता है घर में इससे कलह का माहौल होगा। आज भी कई लोग पुराने सोच के साथ ही आगे बढ़ रहे हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड के ग्राम नरथुआ से सीमा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि ग्राम वाणी के माध्यम से पता चला की महिलाओं को भी काम करना चाहिए। महिला पुरुष साथ में काम करेंगे तो महँगाई से लड़ सकते है। इन्होने भी गाय पालन किया है। दूध को डेयरी में दे देते है। प्रतिमाह 2500 -3000 तक का दूध भेज लेती है

उत्तरप्रदेश राज्य के चित्रकूट ज़िला से अरुण यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि वो 2007 से संघर्ष कर रहे है। अपना खुद का व्यापार कर रहे है। मोबाइल वाणी में चलाया जा रहा व्यापार का कार्यक्रम सुनने बहुत अच्छा लगता है । लोगों से अरुण यही कहना चाहते है कि चाहे छोटा ही सही पर अपना खुद का व्यापार करे। अपने बच्चों को भी व्यापार के बारे में बताइये क्योंकि आजकल नौकरी बहुत कम मिलती है।

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से संगीता देवी से हुई। संगीता कहती है कि वो बकरी पालन कर रही है। इन्होने समूह से जुड़ कर पचास हज़ार ली है। इन्होने बकरी पालन का प्रशिक्षण भी लिया। पहले इनके पास दो बकरियाँ थी अब इनके पास दस बकरियाँ है। ये ग्राम वाणी के बारे में जानकारी रखती है। ग्राम वाणी का कार्यक्रम अच्छा है। कार्यक्रम आगे चलना चाहिए

पश्चिम बंगाल के कलकत्ता से राजेश कुमार प्रजापति मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मोबाइल वाणी सुनने में अच्छा लगता है। बिजली बचाने के लिए बेवजह टीबी फ्रिज नहीं चलाते है।

उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड के नरथुआ ग्राम से ज्योति देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि ये गाय पालन कर रही है। इनका पहले एक गाय था पर अब तीन गाय हो चूका है। इनका दिनभर में पांच लीटर दूध हो जाता है। महीना का लगभग पांच हज़ार जैसा लाभ कमा लेते है। ग्राम वाणी से बहुत अच्छा से व्यापार करने की सलाह मिली

उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के लेड़ु ग्राम से 30 वर्षीय नीलू मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वो ब्यूटी पार्लर का काम करती है और इसके साथ ही वो भैंस पालन करना चाहती है। उन्हें उद्यमी वाणी सुन कर अच्छा लगा। अगर समूह से पैसे मिलेंगे तो वो भैंस पालन करना चाहेंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर जिला के सिटी ब्लॉक के लेढ़ू गांव से नीलू मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि उनको उद्यमी वाणी सुनकर अच्छा लगा और वह चाहती हैं कि हर महिलाओं को जमीन में अधिकार दिया जाए

उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के सिटी प्रखंड के ग्राम लेड़ु से 30 वर्षीय नीलू मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि दीदियों को ये उद्यमिता के बारे जानकारी देती है। इसके साथ ही दीदियों को छोटे रोजगार कर अपने जिंदगी को बेहतर बनाने की भी जानकारी देते हैं। इसके साथ ही दीदियों को जमीन अपने नाम करवाने का भी सलाह देते है