उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से से नीलू , की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कमला देवी से हुई। कमला देवी बताती है कि उनको मनरेगा के तहत काम करने के बाद भी समय पर मजदूरी नहीं मिलती है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कई राज्यों में कन्या सम्बंधित योजनाएं लागु है। जैसे-कन्या के जन्म पर उसके माता-पिता को नगदी देना,कुछ पॉलिसी में किश्तों पर भुगतान किया जाता है। जो कन्या के विवाह के समय परिपक्व होती है। स्थानीय पंचायत को भी कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए। स्थानीय नेता को जनता को शिक्षित तथा जागरूक करने के लिए अपने क्षेत्र से शिक्षित लोगों को नियुक्त करना चाहिए। ताकि लोगों की सेवा ली जा सके और कन्या भ्रूण हत्या को रोका जा सके। कन्या भ्रूण हत्या विरोधी अभियानों में, महिलाओं को अभियान में सबसे आगे होना चाहिए। सूचना देने वालों को पुरस्कृत किया जाना चाहिए। इस कुप्रथा के प्रभाव और गंभीरता के बारे में व्यापक मीडिया कवरेज होनी चाहिए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं ने शुरू से ही हमारे समाज में कई प्रकार के अत्याचारों का सामना किया। जैसे कई सारी कुरीतियां हमारे समाज में सालों तक रही हैं जिन्होंने महिला के अस्तित्व को पुरुष सेजोड़ कर देखा है। आज भी हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में यह देखा जाता है कि लोग महिला को उनके पति या बेटे के नाम से जानते हैं। प्रियंका के अनुसार महिला की अपनी एक अलग पहचान होनी चाहिए। ताकि वो अपने नाम से जानी जाएँ

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के अधिकारों के लिए बहुत खास माना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल महिलाओं को धन्यवाद देने या उन्हें उपहार देने का दिन नहीं है। यह महिलाओं के खिलाफ वर्षों के भेदभाव को समाप्त करने और उन्हें समाज में समान अधिकार देने का दिन है। यह दिन महिलाओं के अधिकारों के लिए उठाई गई आवाज़ों का समर्थन करने के लिए होता है। वर्षों से जड़ें जमाए हुए पैतृक समाज में महिलाओं को कई स्थानों पर पुरुषों की तरह स्वतंत्रता नहीं मिली है।इसलिए महिला दिवस मानना बहुत जरुरी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से प्रियंका सिंह , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि महिलाओं को पुरुषों से कम समझा जाता है। आज महिलायें वह काम करती है जो पुरुष करते है। पहले महिलाएं घर का काम करती थी और पुरुष बाहर का काम करते थे , लेकिन अब एसा नहीं है। अब महिलाएं सभी काम कर सकती है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से लवली पांडेय , मोबाइल वाणी के माध्यम से यूरिआ के सम्बन्ध में जानकारी दे रही है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से लवली पांडेय , मोबाइल वाणी के माध्यम से वायु के सम्बन्ध में जानकारी दे रही है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक ग्रामीण से साक्षात्कार लिया। ग्रामीण ने बताया कि गांव में गर्मीं बहुत पड़ रही है और पेय जल की समस्या है। अगर समय से बरसात नही होगा तो जल संकट उत्पन्न हो जाएगा। पानी का स्तर बहुत कम है। टंकी का काम गांव में शुरू हुआ ,परन्तु वो भी बंद हो गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इस समय बहुत गर्मी पड़ रही है। गर्मी में हल्का और संतुलित नियमित भोजन करें। खीरा, अजवाइन और सलाद जैसे उच्च पानी की मात्रा वाले खाद्य पदार्थ भी गर्मी के मौसम में हाइड्रेड और ठंडा रखने में मदद करते हैं। गर्मी से बचने के लिए शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ घर को भी ठंडा रखना बहुत जरूरी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रेनू से साक्षात्कार लिया। रेनू ने बताया कि इनको पक्ष-विपक्ष कार्यक्रम अच्छा लगता है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के सम्बोधन में पहले के मुकाबले या समय के साथ बदलाव आया है। जैसे-पहले बड़ी बहू को बड़का ,छोटी बहू को छोटका बोला जाता था । अब लोग बहूओं का नाम लेकर बुलाते हैं।