उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं ने शुरू से ही हमारे समाज में कई प्रकार के अत्याचारों का सामना किया। जैसे कई सारी कुरीतियां हमारे समाज में सालों तक रही हैं जिन्होंने महिला के अस्तित्व को पुरुष सेजोड़ कर देखा है। आज भी हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में यह देखा जाता है कि लोग महिला को उनके पति या बेटे के नाम से जानते हैं। प्रियंका के अनुसार महिला की अपनी एक अलग पहचान होनी चाहिए। ताकि वो अपने नाम से जानी जाएँ