उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के अधिकारों के लिए बहुत खास माना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल महिलाओं को धन्यवाद देने या उन्हें उपहार देने का दिन नहीं है। यह महिलाओं के खिलाफ वर्षों के भेदभाव को समाप्त करने और उन्हें समाज में समान अधिकार देने का दिन है। यह दिन महिलाओं के अधिकारों के लिए उठाई गई आवाज़ों का समर्थन करने के लिए होता है। वर्षों से जड़ें जमाए हुए पैतृक समाज में महिलाओं को कई स्थानों पर पुरुषों की तरह स्वतंत्रता नहीं मिली है।इसलिए महिला दिवस मानना बहुत जरुरी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
