उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से प्रियंका ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि भीषण गर्मी के कारण जलस्तर घट गया है। जिससे लोगों में जल संकट गहरा गया है

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की रामानुसगंज नगर पंचायत में पेयजल की स्थिति बहुत खराब है। नदी के स्रोत के सूख जाने से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीण रेत के तालाब से रिसने वाला पानी पीने के लिए मजबूर हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की गांवों में पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति करने के काम पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गाँवों में लगाए गए अधिकांश हैंडपंप खराब हैं। लोग छोटे-छोटे नल से दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। लोग दूषित पानी पीने से विभिन्न बीमारियों से पीड़ित हैं। मोतीपुर गाँव में पिछले महीने दूषित पानी पीने से नौ लोगों की मौत हो गई थी।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की ग्राम पंचायत की अनियमितता और उपेक्षा के कारण पंद्रह साल बाद भी लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है, जगह-जगह पाइप लाइनें बिछाई गई हैं, लेकिन नल कनेक्शन घर तक नहीं पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की उदासीनता के कारण उन्हें अभी भी पानी की समस्या झेलने पड़ रही है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर से वीर बहादुर यादव ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि आज आधी से अधिक आबादी गाँवों में रहती है। महिलाओं को शिक्षा से भी वंचित किया जा रहा है। महिलाओं को वह शिक्षा नहीं दी जा रही है जिसके वे हकदार हैं। और महिलाएँ पुरुषों से कम नहीं हैं, वे उनसे आगे हैं, लेकिन हमारा समाज अब महिलाओं को शिक्षा का अधिकार नहीं दे रहा है। और उसके बाद महिलाओं को समाज में महिलाओं के रूप में नहीं जाना जाता है, वे या तो अपनी मायके या अपने बच्चे या अपने पति के नाम से जानी जाती हैं। समाज में बहुत भ्रम है, महिलाओं को समाज में आने के लिए आगे आना चाहिए और उन्हें भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और उन्हें शिक्षा दी जानी चाहिए और महिलाओं को पूरा अधिकार दिया जाना चाहिए।

वर्तमान समय में विश्व भर में तंबाकू की खपत जिस तेजी से बढ़ रही है, उसे देखकर हैरानी होती है। तम्बाकू का न केवल शरीर और स्वास्थ्य पर विनाशकारी प्रभाव पड़ता है, बल्कि यह व्यक्ति के जीवन को भी पूरी तरह से बर्बाद कर देता है। तम्बाकू को मानव शरीर में होने वाली कई घातक बीमारियों का जनक भी कहा जा सकता है।विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाने के लिए हर साल एक अलग थीम होता है और इस बार का थीम है "बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना" है। तो साथियों आइये इस दिवस के अवसर पर हम सभी प्रण लें और विश्व को तम्बाकू के सेवन से मुक्त करने में अपना योगदान दें। धन्यवाद !!

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर से वीर बहादुर यादव ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि उमस भरी गर्मी में जीवन अस्त व्यस्त है। इसीलिए अभी समय है कि मनरेगा के तहत तालाब की खुदाई की गई है उसके चारों और वृक्षारोपण होना चाहिए। और तालाब में पानी नहीं है तो उसे भरना चाहिए। वृक्ष को काटने से बचे ताकि भविष्य सुरक्षित रहे और अधिक से अधिक पेड़ लगाए।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से वीर बहादुर यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि महिलाओं को महिलाओं के नाम से नहीं पुकारा जाता है। समाज में महिलाओं को उनके पति या उनके बेटे या उनकी मां के नाम से बुलाया जाता है। इसलिए समाज में महिलाओं को महिलाओं के रूप में जाना जाना चाहिए। वे महिलाओं को न तो महिलाओं के नाम से जानती हैं और न ही उनके नाम से।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से वीर बहादुर यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि गर्मी बहुत बढ़ गई है

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से से नीलू , की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से संजू वेर्मा से हुई , संजू वर्मा बताती है की गर्मी बहुत बढ़ गया है और बिजली की व्यवस्था नहीं है। सरकार ने बिजली की व्यवस्था नहीं दी है।