Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
अवैध तरीके से साइबर क्राइम गिरोह के सदस्य ने खाताधारी के खाते से 49 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक ऑफ इंडिया गोला बाजार सोनपुर से निकासी होने पर पीड़ित ने सोनपुर थाने में दिया आवेदन। सोनपुर में लगातार साइबर क्राइम गिरोह के सदस्य बैंक खाताधारी के साथ रुपए की ठगी कर रहे हैं। बैंक में भी रुपया रखने में भी अब खाताधारकों का पैसा सुरक्षित नहीं है। सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र में लगातार कहीं ना कहीं पैसा निकासी कर खाताधारी के पैसे रास्ते में लूट ली जाती है या किसी भोले-भाले लोगों के बैंक अकाउंट नंबर, आधार नंबर , एटीएम कार्ड के अदला- बदली कर या मोबाईल से बैक कर्मी बता कर उनसे जरूरत जनकारी हासिल कर खाताधारियों के बैंक खाते से निकासी साइबर क्राइम गिरोह के सदस्य कर रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर नगर पंचायत के सशक्त स्थाई समिति सदस्यों को एसडीओ ने दिलाई शपथ सोनपुर--- सोनपुर नगर पंचायत के सशक्त स्थाई समिति का शपथ ग्रहण सोनपुर अनुमंडल कार्यालय के एसडीओ कक्ष में बुधवार के दिन सोनपुर एसडीओ सुनील कुमार ने सशक्त स्थाई समिति सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई । नगर पंचायत सोनपुर के सशक्त स्थाई समिति सदस्य में नगर अध्यक्ष अजय कुमार साह, उपाध्यक्ष अंजली कुमारी, वार्ड नंबर 6 के राजीव किशोर गौतम ,वार्ड 8 के विनोद चौधरी वार्ड 9 के विभा देवी सोनपुर नगर पंचायत के सशक्त स्थाई समिति का सदस्य को पद एवं गोपनीयता की शपथ सोनपुर एसडीओ ने दिलाई। इस मौके पर उपस्थित रहे अवर निर्वाची पदाधिकारी अखलाक अंसारी ,नगर कार्यपालक पदाधिकारी रंजीत कुमार रहे । इस शपथ ग्रहण के उपरांत अजय साह ने शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि भविष्य में कुछ और समिति सदस्य बनाने के लिए भी प्रयासरत रहेंगे । जिससे नगर का विकास एवं लोक शिकायत का निवारण किया जा सके । उन्होंने यह भी कहा कि नगर पंचायत अपने कार्य योजनाओं एवं विकासनात्मक कार्य करने के लिए अगले दिन से शुरू कर देगी । जैसे ही उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद वे कार्यालय से निकले वैसे ही लोगों ने फूल मालाओं के साथ उन्हें भव्य स्वागत किया । वहीं उपाध्यक्ष अंजली कुमारी ने कही कि नगर के विकास के लिए आमजन के सहयोग और सुझाव की जरूरत है ,जिससे नगर का विकास हो सके । नगर में कहीं भी अगर कोई समस्या या सुझाव हो तो इसकी सूचना जरूर दें जिससे उस समस्या का समाधान किया जा सके । इस मौके पर उपस्थित रहे गोविंद कुमार,राकेश सिंह ,राजीव रंजन कुमार ,अश्वनी कुमार ,रमन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
बिहार पुलिस दिवस साप्ताहिकी कार्यक्रम के तहत नयागांव पुलिस ने गांव -गाँव पहुंचकर पब्लिक से किया संवाद , पब्लिक की सेवा के लिए बनाई गई है पुलिस -- सोनपुर ---बिहार पुलिस दिवस सप्ताहिकी कार्यक्रम के तीसरे दिन बुधवार को नयागांव पुलिस ने नयागांव बाजार ,बहैरवा गाछी, हसनपुर के विभिन्न टोले मौहल्ले में बाइक रैली निकालकर आम जनों से मिलकर पुलिस -पब्लिक के बीच आपसी संवाद करते हुए लोगों को पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छे संबंध बने इसके लेकर पुलिस- पब्लिक संवाद कार्यक्रम किया गया । इस कार्यक्रम के तहत गांव के विभिन्न टोली मोहल्ले में पहुंचकर लोगों से बातचीत के दौरान पुलिस पदाधिकारी एसआई छतीस कुमार सिंह व एसआई वितेश प्रसाद ,सिपाही संजय कुमार गुप्ता ने आम जनता को बताया कि पुलिस- पब्लिक की सेवा के लिए बनाई गई है । आपकी समस्या के समाधान के लिए पुलिस हर वक्त तैयार रहती है। लेकिन गलत मानसिकता वाले या अपराधी प्रवृत्ति के साथ पुलिस सदैव उसे सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है और जो लोग कानून के उल्लंघन करते हैं वैसे लोगों को पकड़कर जेल के सलाखों में भेजते हैं । पुलिस पब्लिक संवाद के तहत यह भी बताया गया कि आपातकालीन स्थिति में 112 नंबर एवं मद्य निषेध हेल्पलाइन नंबर 15 545, साइबर क्राइम की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर इसकी जानकारी दे सकते हैं। जिससे आपकी समस्या का समाधान हो सके । जन-जन की ओर बढ़ते कदम कार्यक्रम के तहत गांव में पहुंचकर पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच रखने की बात कही गई वहीं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने बताया कि पुलिस पब्लिक के बीच समन्वय बनाने के साथ जन संवाद के जरिए पुलिस के कार्य ,संपर्क सूत्र, साइबरक्राइम ,शराबबंदी ,वाल विवाह,दहेज प्रथा सामाजिक बुराइयों जैसे महत्वपूर्ण जानकारी आम लोगों के साथ मिलकर साझा करते हुए इसे दूर करने के लिए पहल करने की बात कही । पुलिस और पब्लिक के बीच मधुर संबंध हो इसके लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है । उन्होंने यह भी बताया कि बिहार पुलिस दिवस 27 फरवरी को मनाया जाएगा। यह जन सहभागिता रैली 25 फरवरी तक पुलिस के तरफ से बाइक रैली निकालकर पुलिसकर्मी सीधे पब्लिक से संवाद स्थापित करेगे ।
नयागांव पुलिस ने 3 अवैध बालू लदे वाहन को जप्त करते हुए एक वाहन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया सोनपुर ---बिहार में शराब और अवैध रूप से बालू का धंधा बंद नहीं हो रहा है । इसका मुख्य कारण बेरोजगारी ,दूसरा कम पूंजी में मुनाफा ज्यादा होना । नयागांव पुलिस ने नयागांव थाना क्षेत्र के राजेंद्र चौक के पास डोरीगंज से अवैध रूप से बालू लादकर हाजीपुर की ओर जा रहे दो ट्रक ,एक हाईवा कुल 3 अवैध बालू लदे वाहन को पुलिस ने जप्त करते हुए एक वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया । इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने बुधवार को बताया कि राजेंद्र चौक के पास से बालू लदे अवैध वाहन को जप्त करते हुए एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है । जिसमें दो ट्रक एक हाईवे पर अवैध बालू लदा हुआ था उसे जप्त करते हुए मौके पर एक वाहन चालक अमित कुमार पिता रामेश्वर सिंह घर पटेढा जयराम थाना बेलसर जिला वैशाली के निवासी के ऊपर विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया ।
विद्युत चोरी करते फकराबाद के 2 उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने सोनपुर थाने में किया एफआईआर सोनपुर ---सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फकराबाद में विद्युत विभाग की टीम ने विद्युत चोरी करने वाले 2 उपभोक्ताओं के खिलाफ सोनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है । इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर विद्युत विभाग के जेई सूरज कुमार ने बुधवार को बताया कि सोनपुर थाना क्षेत्र के फकराबाद गांव के अवध हजरा पिता भुनेश्वर हजरा ने घर के विधुत मीटर के तार के साथ छेड़छाड़ करते पकड़े गए जिस पर विभागीय कार्रवाई कर 13,347 रुपैया का इसे विभाग का क्षति हुआ वहीं फकराबाद के ही विनोद पासवान पिता धनेश्वर हाजरा जो मीटर सर्विस वायर में मीटर से पहले तार को टाइपिंग कर दूसरे तार द्वारा मीटर के बाईपास कर विद्युत का उपयोग कर रहा था जिससे विभाग को ₹21,493 की क्षति हुई है । दोनों पर कुल ₹34 840 का अर्थदंड लगाते हुए सोनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।। इस छापामारी में मौजूद रहे सुनील प्रसाद ,कुमार तेजस्वी, बब्बन कुमार ,विकास कुमार सहित अन्य विद्युत कर्मी मौजूद रहे।
सोनपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर वार्ड नंबर 1 निवासी बलराम कुमार पिता टेकारी राय को सोमवार के रात्रि में शादी समारोह से चतुरपुर से घर बाइक से लौट रहा था इसी बीच गोविंद चक पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार से आ रही वाहन ने ठोकर मार कर मौत की नींद सुला दिया । इस घटना की जानकारी उपस्थित लोगों ने सोनपुर पुलिस को दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही रोते बिलखते परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचा । पुलिस ने सोमवार की रात्रि में दल बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है । इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि गोविंद चक पेट्रोल पंप के पास बाइक से आ रहे बलराम कुमार उम्र 45 वर्ष करीब पिता स्व टेकारी राय अपने घर आ रहा था इसी बीच अज्ञात वाहन ने ठोकर मार कर उसे मौत की नींद सुला दिया । ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें
17 उपभोक्ताओं को विद्युत बकाया राशि रखने के आरोप में विद्युत विभाग ने किया विद्युत विच्छेद सोनपुर --सोनपुर विद्युत विभाग के जेई सूरज कुमार के नेतृत्व में विद्युत कर्मी ने सोनपुर थाना क्षेत्र के पहलेजा शाहपुर दियारा में बकाया राशि रखने वाले कुल 17 उपभोक्ताओं को विद्युत विच्छेद कर दिया है। इस बात की जानकारी देते हुए विधुत विभाग के जेई सूरज कुमार ने मंगलवार को बताया कि बिधुत बकाया राशि 5000 से ऊपर रखने वाले वैसे 17 विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत विच्छेद कर दी गई है जिसमे देवंती देवी ,शिव शंकर दास ,मुन्ना राय ,जुगल राय, राजेश्वर दास, राजेंद्र राय ,सत्यदेव राय ,भगवान राय ,मुकेश कुमार, कांति देवी ,बबिता देवी ,महेंद्र राय, रामबाबू राय, विद्यानंद, अरुण कुमार, वीरेंद्र राम सहित कुल 17 लोगों को विविध विच्छेद कर दी गई है । विद्युत विच्छेद किए गए उपभोक्ता पहलेजा शाहपुर दियरा के निवासी है । विधुत विच्छेद किये गए उपभोक्ता अगर विद्युत तार या मीटर के साथ छेड़छाड़ करते पकड़े गए तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी । वैसे सभी 17 विद्युत उपभोक्ताओं के जो बकाया राशि है वह बकाया राशि का भुगतान शीघ्र कर विद्युत का उपयोग पुनः कर सके । अगर ऐसे नहीं करते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी । इस छापामारी में विद्युत कर्मी कुमार तेजस्वी , सुनील कुमार ,बब्बन कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
