अवैध तरीके से साइबर क्राइम गिरोह के सदस्य ने खाताधारी के खाते से 49 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक ऑफ इंडिया गोला बाजार सोनपुर से निकासी होने पर पीड़ित ने सोनपुर थाने में दिया आवेदन। सोनपुर में लगातार साइबर क्राइम गिरोह के सदस्य बैंक खाताधारी के साथ रुपए की ठगी कर रहे हैं। बैंक में भी रुपया रखने में भी अब खाताधारकों का पैसा सुरक्षित नहीं है। सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र में लगातार कहीं ना कहीं पैसा निकासी कर खाताधारी के पैसे रास्ते में लूट ली जाती है या किसी भोले-भाले लोगों के बैंक अकाउंट नंबर, आधार नंबर , एटीएम कार्ड के अदला- बदली कर या मोबाईल से बैक कर्मी बता कर उनसे जरूरत जनकारी हासिल कर खाताधारियों के बैंक खाते से निकासी साइबर क्राइम गिरोह के सदस्य कर रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।