Transcript Unavailable.

सारण मोबाइल वाणी से अजय कुमार कि रिपोर्ट। अधिक जानकारी हेतु क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

सोनपुर नगर क्षेत्र के गजग्राह के समीप वी आर फॉर्म्स में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शनिवार को मंडल कार्यालय सोनपुर के द्वारा पीएनबी बैंक सोनपुर के तरफ से जीविका में अति विशिष्ट कार्यों करने वाली जीविका दीदी और जीविका सोनपुर के स्टाफ को सम्मानित किया गया

जीविका समूह से जुड़े महिलाओ को पीएनबी बैंक द्वारा दी गयी पहली बार 10 लाख रूपये के ऋण सोनपुर। सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक के सोनपुर शाखा में जीविका समूह से जुड़े महिलाओ को स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से शाखा प्रबंधक मनोरंजन कुमार के द्वारा सोमवार को जीविका दीदी से जुड़े समूह के वेहतर कार्य को देखते हुए 10 लाख रूपये के ऋण के स्वीकृति मिलने के बाद चेक और सेक्शन लेटर सोमवार को दिया गया। चेक सौपे जाने के बाद शाखा प्रबंधक ने कहाँ कि फोर्थ लिंकेज किया गया.यह अद्वितीय कदम पहली बार सारण जिले के सोनपुर ब्लॉक में हुआ है। जीविका समूह से जुड़कर महिलाएं रोजी रोजगार अपना कर अपने और अपने परिवार के भरण पोषण कर रही है. इस मौके पर उपस्थित रहे जिला क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ,अजित कुमार राय, कंसल्टेंट जीविका,सोनपुर प्रखंड के क्षेत्रीय समन्यवक़ अंकू प्रिया, बैंक मित्र बीरमाला कुमारी ,सीएम विभा कुमारी,समूह की अध्यक्ष,सचिव और कोषाध्यक्ष उपस्थित थी।

सोनपुर मेले परिसर में पंजाब नेशनल बैंक स्टॉल का अंचल प्रबंधक ने किया उद्घाटन सोनपुर। विश्व प्रशिद्ध सोनपुर मेला बिहार के लोगों के लिए ही एक महत्वपूर्ण मेला नहीं है वल्कि देश विदेश के लोग भी आकर मेला के भृमण करते हुए मेला का आनंद उठाते हुए शामर्थ्य के अनुसार मनपसंद समाग्री के भी खरीद कर घर ले जाते है। यह मेला धार्मिक सामाजिक,सांस्कृतिक, इतिहासिक के साथ-साथ जागरूकता के लिए भी महशुर है। यह अपने आप में ऐतिहासिक है।मेले में भारी संख्या में लोग आते हैं और इस मेले का लुफ्त उठाते हैं। यहां लोगों के खान-पान से लेकर हर तरह की चीजें यहां मिलती है। इस मेले में जागरूकता के लिए सरकारी और अर्धसरकारी प्रदर्शनी लगाई जाती है। जिससे मेलार्थी उसका लाभ उठा सके। जागरूकता के उद्देश्य से मेले क्षेत्र मे पंजाब नेशनल बैक के प्रदर्शनी जिसका विधिवत उद्घाटन गुरुवार के पंजाब नैशनल बैंक के पटना अंचल के अंचल प्रबंधक सुधांशु शेखर दास द्वारा बैंक के स्टॉल और साथ ही साथ नोट एक्सचेंज की सुविधा का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर मुजफ्फरपुर मंडल के मंडल प्रमुख कुंदन कुमार श्रीवास्तव, मुख्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता, कुंदन कुमार,शाखा प्रबंधक मुकुल कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी भी उपस्थित थे। इस मौके पर पटना अंचल के अंचल प्रबंधक सुधांशु शेखर दास ने कहाँ कि इस मेले में स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश और विदेश के पर्यटक भी आते हैं जिनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मोबाइल एटीएम भी लगाया गया है ताकि वे डिजिटल बैंकिंग का आनंद ले सकें साथ ही मोबाइल एटीएम के द्वारा कार्ड रहित आहरण करने के साथ-साथ धनराशि का ट्रांसफर भी किया जा सकता है। बैंक अपने ग्राहकों को सभी प्रकार की डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है जिससे वे अपने बैंकिंग जरूरतों को घर बैठे ही पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे अंचल के अधीन सभी पीएनबी बैंक बेहतर कार्य कर रही है। सरकार की हर योजनाओं के लाभ दिया जा रहा है। बिहार के विकास में पीएनबी भी अपनी अहम भूमिका निभा रही है।ग्राहकों को किसी तरह के परेशानी ना हो इसके लेकर अथक प्रयास किया जा रहा है जिससे वह लाभान्वित हो सके। मंडल प्रमुख ने सभी आगंतुकों से इस केंद्र से विभिन्न बैंकिंग सेवाएं का भरपूर लाभ उठाने की भी अपील की है।

"आपका पैसा आपकी ताकत" कार्यक्रम के अंतर्गत आज की कड़ी में हम जानेंगे, इस कार्यक्रम को सुनकर उनको क्या लाभ मिला। आइए सुनते हैं श्रोताओं के अनुभव ।

"आपका पैसा आपकी ताकत" कार्यक्रम के अंतर्गत आज की कड़ी में हम जानेंगे, पैसों के बचत से जुड़ी विस्तृत जानकारियां ।

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे लोन लेने के विषय में किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे औपचारिक और अनौपचारिक तरीकों से लोन लेने के विषय में श्रोताओं की राय