सोनपुर नगर पंचायत के सशक्त स्थाई समिति सदस्यों को एसडीओ ने दिलाई शपथ सोनपुर--- सोनपुर नगर पंचायत के सशक्त स्थाई समिति का शपथ ग्रहण सोनपुर अनुमंडल कार्यालय के एसडीओ कक्ष में बुधवार के दिन सोनपुर एसडीओ सुनील कुमार ने सशक्त स्थाई समिति सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई । नगर पंचायत सोनपुर के सशक्त स्थाई समिति सदस्य में नगर अध्यक्ष अजय कुमार साह, उपाध्यक्ष अंजली कुमारी, वार्ड नंबर 6 के राजीव किशोर गौतम ,वार्ड 8 के विनोद चौधरी वार्ड 9 के विभा देवी सोनपुर नगर पंचायत के सशक्त स्थाई समिति का सदस्य को पद एवं गोपनीयता की शपथ सोनपुर एसडीओ ने दिलाई। इस मौके पर उपस्थित रहे अवर निर्वाची पदाधिकारी अखलाक अंसारी ,नगर कार्यपालक पदाधिकारी रंजीत कुमार रहे । इस शपथ ग्रहण के उपरांत अजय साह ने शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि भविष्य में कुछ और समिति सदस्य बनाने के लिए भी प्रयासरत रहेंगे । जिससे नगर का विकास एवं लोक शिकायत का निवारण किया जा सके । उन्होंने यह भी कहा कि नगर पंचायत अपने कार्य योजनाओं एवं विकासनात्मक कार्य करने के लिए अगले दिन से शुरू कर देगी । जैसे ही उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद वे कार्यालय से निकले वैसे ही लोगों ने फूल मालाओं के साथ उन्हें भव्य स्वागत किया । वहीं उपाध्यक्ष अंजली कुमारी ने कही कि नगर के विकास के लिए आमजन के सहयोग और सुझाव की जरूरत है ,जिससे नगर का विकास हो सके । नगर में कहीं भी अगर कोई समस्या या सुझाव हो तो इसकी सूचना जरूर दें जिससे उस समस्या का समाधान किया जा सके । इस मौके पर उपस्थित रहे गोविंद कुमार,राकेश सिंह ,राजीव रंजन कुमार ,अश्वनी कुमार ,रमन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।