विद्युत चोरी करते फकराबाद के 2 उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने सोनपुर थाने में किया एफआईआर सोनपुर ---सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फकराबाद में विद्युत विभाग की टीम ने विद्युत चोरी करने वाले 2 उपभोक्ताओं के खिलाफ सोनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है । इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर विद्युत विभाग के जेई सूरज कुमार ने बुधवार को बताया कि सोनपुर थाना क्षेत्र के फकराबाद गांव के अवध हजरा पिता भुनेश्वर हजरा ने घर के विधुत मीटर के तार के साथ छेड़छाड़ करते पकड़े गए जिस पर विभागीय कार्रवाई कर 13,347 रुपैया का इसे विभाग का क्षति हुआ वहीं फकराबाद के ही विनोद पासवान पिता धनेश्वर हाजरा जो मीटर सर्विस वायर में मीटर से पहले तार को टाइपिंग कर दूसरे तार द्वारा मीटर के बाईपास कर विद्युत का उपयोग कर रहा था जिससे विभाग को ₹21,493 की क्षति हुई है । दोनों पर कुल ₹34 840 का अर्थदंड लगाते हुए सोनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है ।। इस छापामारी में मौजूद रहे सुनील प्रसाद ,कुमार तेजस्वी, बब्बन कुमार ,विकास कुमार सहित अन्य विद्युत कर्मी मौजूद रहे।