भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सोनपुर अंचल परिषद ने विभिन्न मांगों को लेकर सोनपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी को मंगलवार को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में अंचल सचिव डॉक्टर नरेंद्र राय ,ब्रजकिशोर शर्मा एवं कार्यवाहक जिला सचिव रामबाबू सिंह तथा राजू सिंह आदि ने सोनपुर प्रखंड मुख्यालय में सभागार बनाए जाने की मांग की है। इसके साथ ही बिधुत के प्रीपेड मीटर की खामियों को दूर करने ,बाढ़ सुखाड़ का स्थाई निदान करने ,जन कल्याणकारी योजना में हो रही भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी खत्म करने ,प्रखंड क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की स्थाई नियुक्ति करते हुए समयनुसार से खोलने व उप स्वास्थ्य केंद्र में सुविधा उपलब्ध कराने ,पंचायत सरकार भवन का निर्माण करने के अलावा पंचायत भवन पर कर्मियों को समानुसार रहने से संबंधित एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत मिलने वाले अनाज को जारी रखना ,किसानों के उत्पादों का समर्थन मूल्य देना एवं समय पर खाद मुहैया कराना तथा सभी पंचायतों में पुस्तकालय का निर्माण किए जाने का मांग करते हुए कुल 11 सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा ।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक 2023 की मैट्रिक की परीक्षा, प्रशासन द्वारा परीक्षा में नकल पर सख्ती बरतने के कारण छ्ठे दिन हुई परीक्षा में बिना किसी परीक्षार्थी के निष्कासन के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। सोनपुर में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं । इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार ने मंगलवार को बताया कि सोनपुर में मैट्रिक के परीक्षा के 6 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 6 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5839 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था लेकिन दोनों पालियों में कुल 66 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे । दोनों पालियों में कुल 5773 परीक्षार्थी उपस्थित रहे ।।प्रथम पाली में 2951 परीक्षार्थी में 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि द्वितीय पाली में 2888 में 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे । सभी 6 परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए उड़नदस्ता के टीम विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दौरा करते रहें ।
सोनपुर -अनुमंडल अधिवक्ता संघ के युवा अधिवक्ता अनुराग सिन्हा की मृत्यु पर मंगलवार को संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय प्रांगण में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में उपस्थित अधिवक्ताओं ने स्वर्गीय सिन्हा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि इनका सर्वदा के लिए चला जाना लग रहा है जैसे दोपहर में ही सूर्यास्त हो गया है । अधिवक्ताओं ने कहा कि अनुराग सिन्हा में एक सच्चे वकील का गुण भरा था । अपने से सीनियर को सदा सम्मान देते थे तथा हम उम्र एवं जूनियर वकीलों को मार्गदर्शन देते थे । इन्होंने 14 वर्षों से लगातार वकालत करते आ रहे थे । इनका निधन सोमवार को हो गया । स्व सिन्हा अपने पिता के इकलौते पुत्र थे । इनके दादा एसपीएस सेमिनरी स्कूल सोनपुर के संस्थापक शिक्षक ,दादी सरकारी शिक्षिका ,बड़े पापा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता ,पिता हरेश्वर प्रसाद सिन्हा समाजसेवी, एक बहन बैंक अधिकारी तथा दूसरी बहन शिक्षिका है । अपने कम उम्र में ही इन्होंने परिवार का बोझ उठाते हुए संघ के विकासात्मक कार्यों में अभिरुचि लेते रहते थे । इनका नहीं रहना अधिवक्ता संघ को अपूरणीय क्षति हुई है । शोक सभा में मुंसिफ संजय कुमार, संघ के संस्थापक विश्वनाथ सिंह, नवल कुमार सिंह, सचिव जितेंद्र नाथ सिंह ,मिहिर कुमार ,जितेंद्र प्रसाद, पारसनाथ सिंह, रमेश कुमार सिंह, उदय प्रताप सिंह, अभय कुमार सिंह ,आनंद कुमार सिंह, छोटन सिंह , रामाशंकर राय, अशोक कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, महेश कुमार दास ,राजेंद्र राय, राणा प्रताप सिंह,दिलीप कुमार सिंह ,रंजीत कुमार झा , अवधेश सिंह, अभिषेक कुमार ,सलिल सोलंकी ,राहुल सोलंकी, भोला गुप्ता सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे ।
सबलपुर संकट मोचन मंदिर सभागार में हरिहरनाथ मुक्तिनाथ --नेपाल सांस्कृतिक यात्रा के आयोजन समिति की हुई बैठक
बिहार पुलिस दिवस के अवसर पर सोनपुर थाने की पुलिस द्वारा अलग अलग टीमें गठित कर क्षेत्र की जनता के बीच मंगलवार को सबलपुर के पूर्वी, मध्यवर्ती ,उत्तरी ,पश्चिमी पंचायत के विभिन्न टोले -मोहल्ले में पहुंच जन-जन की ओर बढ़ते कदम के संकल्प के साथ पुलिस -पब्लिक के बीच मधुर संबंध स्थापित हो इसके लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी विजय रंजन कुमार ,सीमा कुमारी, सिपाही राजू पासवान ने महिलाओं एवं पुरुषों से मुलाकात कर उन्हें जन जागरूकता अभियान से संबंधित जनसंवाद स्थापित किया । एसआई विजय रंजन कुमार ने लोगो से नशा का सेवन नही करने ,बगैर पुष्टि के भ्रामक खबरों का प्रचार प्रसार नही करने , घटना, दुर्घटना ,आगजनी , मेडिकल इमरजेंसी की सूचना 112 नंबर पर या सोनपुर थाना के मोबाइल नंबर पर सूचना दे जिससे तत्क्षण उस समस्या का निदान हो सके । उन्होंने यह भी कहा कि धरना प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्तियों को नुकसान नही पहुँचाये एवं अपने घर के वाहन चालकों को सावधानी पूर्वक वाहन परिचालन करने की नसीहत देने की बात कही साथ ही यातायात के नियमो का पालन करने के प्रति लोगो को जागरूक किया
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
