Transcript Unavailable.
सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के बद्री घाट पर एक 14 वर्षीय बच्ची दहलते हुए बच्ची को ग्रामीणों ने सोमवार को देखा । जिसकी खबर सुनते ही उसी गांव के नंद कुमार राय की पुत्री शनिवार के दिन घर के परिवार जनों के साथ छोटी सी बात को लेकर घर से निकल गई थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा 2023 के पांचवे दिन सोमवार के दिन शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो गया । सभी 6 परीक्षा केंद्र पर नकल पर नकेल कसने के लिए सभी वरीय पदाधिकारी परीक्षा केंद्रों का दौरा करते हुए नजर आए । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर प्रखंड के डुमरी बुजुर्ग ग्राम पंचायत के मां कालरात्रि स्थान के प्रांगण में सोमवार को फसल सुरक्षा योजन रबि अंतर्गत पौधा संरक्षण किसान पाठशाला का आयोजन प्रगतिशील किसान मृत्युंजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ गया । जिसमें सहायक निदेशक पौधा संरक्षण सारण सतेन्द्र चौधरी ने विभाग की योजनाओं को उपस्थित किसानों को बताया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
-महाशिवरात्रि को लेकर शनिवार को सुबह में श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में गंगा व नारायणी नदी में डुबकी लगाकर जयघोष करते हुए बाबा हरिहर नाथ के जयकारों के साथ हरिहर नाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया । शिवरात्रि के लेकर भक्तगण काफी उत्साहित दिखे। सोनपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के हर शिवालयों में महादेव को जलाभिषेक करने को लेकर प्रायः सभी शिवालयों में दोपहर बाद तक भक्तो की भीड़ जुटी रही। सभी शिवालयों में बोलबम जयशिव और ॐ नमः शिवाय के जयकारे से मंदिर परिसर सहित आस-पास का वातावरण गुंजयमान रहा।इस दौरान कई शिवालयों में भक्तों द्वारा रुद्राभिषेक का भी आयोजन किया गया।वही कई शिवालयों में अष्टयाम और भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।जहाँ जलार्पण करने पहुँचे भक्तगण इन आयोजनों में शामिल होकर अपने को धन्य-धान्य किये। हरिहरनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक शुशील चन्द्र शास्त्री ने बताया की इस बार महाशिवरात्रि पर अद्भुत संयोग बना है।इस दिन महादेव का जलाभिषेक दूध अथवा गंगाजल से करना भक्तो के लिये कल्याणकारी होने के साथ-साथ सुख,शांति और समृद्धि प्रदान करने वाली होती है। भरपुरा गौड़ी शंकर मंदिर, गजेंद्र नाथ मंदिर गंगाजल, पहलेजाघाट शिव मंदिर सहित हरिहर नाथ मंदिर से डेढ़ सौ से अधिक भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों, माता पार्वती, गणेश ,लक्ष्मी ,सरस्वती ,काली, दुर्गा, विष्णु ,ब्रह्मा सहित अनेक देवी-देवताओं के स्वरूप के साथ भूत , पिचास, राक्षस , समाज मे जनजागरूकता को लेकर स्लोगन लिखे तख्तियां सहित बैनर के अलावा भारत माता व तिरंगे झंडे साथ हनुमान भी इस शिव बारात में शामिल होकर भगवान भोले के शिव बारात में शामिल होकर हरिहर नाथ मंदिर के मुख्य द्वार से शुरू होकर विभिन्न नगर पंचायत के सड़क मार्ग होते हुए सोनपुर महेश्वरी चौक के रास्ते रजिस्ट्री बाजार, गोला बाजार से लेकर दुधाईला बाईपास पर गाजे-बाजे ,ऊँट, घोड़े, बसहा बैल विभिन्न प्रकार के बैंड बाजों के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण इस शिव बारात में शामिल रहे ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
हरिहरनाथ मंदिर में शिवरात्रि पर्व के पूर्व संध्या वेला में शुक्रवार के रात हरिहरनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक सुशील चंद्र शास्त्री के नेतृत्व में बाबा हरिहर नाथ के हल्दी कलश और विवाह के पूर्व सभी आवश्यक रश्मि विधि विधान के साथ पूरी की गई वही श्रद्धालु महिलाओं ने मंगल गीत गाए इस मौके पर भगवान सतनारायण पूजा का भी आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में सोनपुर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया है । इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने शुक्रवार को बताया कि 2020 की शराब के मामले में फरार चल राजू राय पहलेजा शाहपुर दियारा को गिरफ्तार किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक 2023 की मैट्रिक की परीक्षा, प्रशासन द्वारा परीक्षा में नकल पर सख्ती बरतने के कारण चौथे दिन हुई अंग्रेजी विषय की परीक्षा में बिना किसी परीक्षार्थी के निष्कासन के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। सोनपुर में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर प्रखंड क्षेत्र में साइबर गिरोह का सदस्य कहीं ना कहीं भोले भाले जनता की बहला- फुसलाकर उसका एटीएम कार्ड लेना या पिन कोड की जानकारी हासिल करना या आधार कार्ड का नंबर लेकर वैसे भोले-भाले जनता के खाते से पैसा निकालकर चकमा दे रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर--- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक मैट्रिक के परीक्षा सोनपुर में शांतिपूर्ण माहौल में तृतीय दिन गुरुवार को सामाजिक विज्ञान के परीक्षा संपन्न हो गया । इस दौरान एक परीक्षार्थी नकल करने के आरोप में निष्कासित हुआ है। इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर एसडीओ सुनील कुमार ने गुरुवार को बताया कि सोनपुर में 6 परीक्षा केंद्रों में कुल 5818 परीक्षार्थियों को उपस्थित होना था लेकिन 64 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 5754 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुआ वही राम सुंदर दास महिला कॉलेज में नकल करने के आरोप में प्रथम पाली में 1 परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया है। दूसरी और प्रशासन के तमाम कोशिश के बावजूद भी परीक्षार्थी दोनों पालियों में नकल करने से बाज नहीं आ रहे हैं । व्हाट्सएप के जरिए कई लोगों के मोबाइल पर प्रश्न पत्र के उत्तर मिलते ही वह अपने अपने परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र के उत्तर के लिए चीट पुर्जे तैयार कर परीक्षार्थी को किसी तरह से पहुंचाने में उनके अभिभावक लगे हुए थे । परीक्षा अवधि में सभी परीक्षा केंद्रों में बाहर से चिट पुर्जे भी बनते देखे गए हैं इतना ही नहीं परीक्षा भवन में भी नकल चल रही है और छात्रों को ना तो जांच पड़ताल की भय है ना ही परीक्षार्थियों के गेट पर अंदर इंट्री के दौरान सिर्फ खानापूर्ति ही की जा रही है तभी तो धड़ल्ले से परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं और कई परीक्षार्थियों ने यह भी बताया कि भले ही स्कूल में पढ़ाई नहीं हुआ हो लेकिन परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है बाहर से तो कराई दिख रही है लेकिन भीतर चल रही है ।विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में हो रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
