भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सोनपुर अंचल परिषद ने विभिन्न मांगों को लेकर सोनपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी को मंगलवार को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में अंचल सचिव डॉक्टर नरेंद्र राय ,ब्रजकिशोर शर्मा एवं कार्यवाहक जिला सचिव रामबाबू सिंह तथा राजू सिंह आदि ने सोनपुर प्रखंड मुख्यालय में सभागार बनाए जाने की मांग की है। इसके साथ ही बिधुत के प्रीपेड मीटर की खामियों को दूर करने ,बाढ़ सुखाड़ का स्थाई निदान करने ,जन कल्याणकारी योजना में हो रही भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी खत्म करने ,प्रखंड क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की स्थाई नियुक्ति करते हुए समयनुसार से खोलने व उप स्वास्थ्य केंद्र में सुविधा उपलब्ध कराने ,पंचायत सरकार भवन का निर्माण करने के अलावा पंचायत भवन पर कर्मियों को समानुसार रहने से संबंधित एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत मिलने वाले अनाज को जारी रखना ,किसानों के उत्पादों का समर्थन मूल्य देना एवं समय पर खाद मुहैया कराना तथा सभी पंचायतों में पुस्तकालय का निर्माण किए जाने का मांग करते हुए कुल 11 सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा ।