नयागांव पुलिस ने 3 अवैध बालू लदे वाहन को जप्त करते हुए एक वाहन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया सोनपुर ---बिहार में शराब और अवैध रूप से बालू का धंधा बंद नहीं हो रहा है । इसका मुख्य कारण बेरोजगारी ,दूसरा कम पूंजी में मुनाफा ज्यादा होना । नयागांव पुलिस ने नयागांव थाना क्षेत्र के राजेंद्र चौक के पास डोरीगंज से अवैध रूप से बालू लादकर हाजीपुर की ओर जा रहे दो ट्रक ,एक हाईवा कुल 3 अवैध बालू लदे वाहन को पुलिस ने जप्त करते हुए एक वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया । इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने बुधवार को बताया कि राजेंद्र चौक के पास से बालू लदे अवैध वाहन को जप्त करते हुए एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है । जिसमें दो ट्रक एक हाईवे पर अवैध बालू लदा हुआ था उसे जप्त करते हुए मौके पर एक वाहन चालक अमित कुमार पिता रामेश्वर सिंह घर पटेढा जयराम थाना बेलसर जिला वैशाली के निवासी के ऊपर विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया ।