पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चला कर वाहनों की जाँच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्मानाभि लगाया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भरपुरा ब्रमस्थान से अज्ञात भिखारी के शव को पुलिस ने किया बरामद सोनपुर । सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरपुरा ब्रह्मा स्थान स्थित एक खेत में भीख मांग कर खाने वाले 60 वर्षीय करीब एक बृद्ध का शव सोनपुर पुलिस ने शुक्रवार के दिन बरामद कर लिया । इस घटना के विषय में भरपुरा ब्रमस्थान के पास आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक का मानसिक संतुलन खराब था और वह भरपुरा nh19 के आसपास के लोगों से भीख मांग कर खाना खाता था । मृतक भिखारी का क्या नाम था ,कहां घर था । यह भी किसी की जानकारी नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है ।
सरकार ने शराब बंदी कानून को सफल बनाने हेतु लिया बड़ा फैसला। अब अनुमंडल स्तर पर भी उत्पाद थाने खोले जायेंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अवैध रूप से चैन पुलिंग कर ट्रेन रोकने के मामले में रेल प्रशासन ने कारवाई शुरू कर दी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अनुमंडलीय स्तर पर अंबेडकर परिचर्चा का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
श्री बालाजी का महाभिषेक कर उनका शृंगार कर राजभोग लगाया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिवान दरौली प्रखंड क्षेत्र में भाकपा माले ने प्रतिवाद मार्च निकाला । प्रतिवाद मार्च में खेग्रामस जिला अध्यक्ष शिवनाथ राम और इनौस नेता जगजीतन शर्मा उपस्थित रहे। प्रतिवाद मार्च भाकपा माले कार्यालय से निकल कर कचहरी , गुठनी चौराहा से होते हुए प्रखंड मुख्यालय पर पहुंच कर एक आम सभा मे तब्दील हो गई। दस सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले ने प्रतिवाद मार्च निकालते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही विधायक सत्यदेव राम ने सभा में तब्दील प्रतिवाद मार्च को संबोधित किया। प्रमुख मांगों में बीते 28 दिनों से चकरी गांव से हुए डेढ़ वर्षीय अपहृत बच्चे को बरामद किया जाए, दरौली प्रखंड परिसर में डाॅ. आंबेडकर की मूर्ति स्थापना के लिए बने चबूतरा तोड़े जाने के मामले में बीडीओ को बर्खास्त किया जाए। मनरेगा के न्यूनतम मजदूरी 429 रुपए घोषित किया जाए। नया आवास कानून बनाया जाए। 200 यूनिट फ्री बिजली मिले। टाडा के सभी बंदियों को रिहा किया जाए। शराबबंदी के तहत सभी बंदियों को मुक्त किया जाए । शिक्षा स्वास्थ के निजीकरण पर रोक लगाओ।
सिवान: जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें आपूर्तिं, आवास, सहकारिता, स्थास्थ्य, बाल विकास सहित अन्य विभागों का मुद्दा छाया रहा। बैठक में आए विभिन्न मुद्दों पर कार्रवाई करने आदेश अध्यक्ष द्वारा उप विकास आयुक्त भूपेंद्र यादव को दिया गया। क्योंकि बैठक में डीएम किसी कारण से उपस्थित नहीं हो पाए थे। बैठक में दरौली विधायक ने स्वास्थ्य विभाग पर चर्चा करते हुए कहा कि जिले में किडनी रोग से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सदर अस्पताल में मशीन रहते मरीजों का डायलसिस नहीं हो रहा है। इसके लिए कम से कम 25 बेड की आवश्यकता है। अगर अस्पताल में भवन की नहीं है, तो रेड क्रास परिसर में इसकी डायलसिस के लिए बेड की व्यवस्था की जाए। ताकि किडनी मरीजों को डायलसिस की व्यवस्था मिल सके। उन्होंने शिकायत किया कि सिविल सर्जन द्वारा फोन नहीं उठाया जाता है, न बाद में कॉल बैक भी किया जाता है। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें
आंदर प्रखंड क्षेत्र के सहसरांव पंचायत के खारादरा गांव में आयोजित हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में प्रथम दिन प्रखंड प्रमुख राधा देवी ने फीता काटकर रासलीला कार्यक्रम का उद्घाटन किया जिसके बाद भगवान कृष्ण और राधा की आरती के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बारी-बारी से यज्ञ में पहुंचे सभी जनप्रतिनिधियों ने भगवान की आरती किया। इस दौरान यज्ञ कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड प्रमुख राधा देवी,प्रमुख प्रतिनिधि पवन कुमार सहित दूर-दूर से पहुंचे गणमान्य लोगों को फूल माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। वही क्षेत्र में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ होने से भक्तिमय बना हुआ है।
सिवान: दरौली थाना क्षेत्र के सरहरवा में बीते दिन हुए जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने रामायण यादव के घर के लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। वह इस मामले में पीड़ित रामायण यादव ने गांव के ही उमेश यादव के पुत्र पप्पू यादव एवं उनके भतीजा संतोष यादव, समेत कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। वही इस मामले में दूसरे पक्ष से उमेश यादव का आरोप है कि रामायण यादव झूठा एफ आई आर में हम लोगों को फंसा रहे हैं इतना ही नहीं हमारे घर के सदस्य पप्पू यादव एवं प्रतोष यादव दिल्ली में नौकरी करते हैं उन लोगों पर भी नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है जो सरासर झूठा है। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें
