सिवान: जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें आपूर्तिं, आवास, सहकारिता, स्थास्थ्य, बाल विकास सहित अन्य विभागों का मुद्दा छाया रहा। बैठक में आए विभिन्न मुद्दों पर कार्रवाई करने आदेश अध्यक्ष द्वारा उप विकास आयुक्त भूपेंद्र यादव को दिया गया। क्योंकि बैठक में डीएम किसी कारण से उपस्थित नहीं हो पाए थे। बैठक में दरौली विधायक ने स्वास्थ्य विभाग पर चर्चा करते हुए कहा कि जिले में किडनी रोग से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सदर अस्पताल में मशीन रहते मरीजों का डायलसिस नहीं हो रहा है। इसके लिए कम से कम 25 बेड की आवश्यकता है। अगर अस्पताल में भवन की नहीं है, तो रेड क्रास परिसर में इसकी डायलसिस के लिए बेड की व्यवस्था की जाए। ताकि किडनी मरीजों को डायलसिस की व्यवस्था मिल सके। उन्होंने शिकायत किया कि सिविल सर्जन द्वारा फोन नहीं उठाया जाता है, न बाद में कॉल बैक भी किया जाता है। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें
