आंदर प्रखंड क्षेत्र के सहसरांव पंचायत के खारादरा गांव में आयोजित हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में प्रथम दिन प्रखंड प्रमुख राधा देवी ने फीता काटकर रासलीला कार्यक्रम का उद्घाटन किया जिसके बाद भगवान कृष्ण और राधा की आरती के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बारी-बारी से यज्ञ में पहुंचे सभी जनप्रतिनिधियों ने भगवान की आरती किया। इस दौरान यज्ञ कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड प्रमुख राधा देवी,प्रमुख प्रतिनिधि पवन कुमार सहित दूर-दूर से पहुंचे गणमान्य लोगों को फूल माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। वही क्षेत्र में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ होने से भक्तिमय बना हुआ है।
