सिवान दरौली प्रखंड क्षेत्र में भाकपा माले ने प्रतिवाद मार्च निकाला । प्रतिवाद मार्च में खेग्रामस जिला अध्यक्ष शिवनाथ राम और इनौस नेता जगजीतन शर्मा उपस्थित रहे। प्रतिवाद मार्च भाकपा माले कार्यालय से निकल कर कचहरी , गुठनी चौराहा से होते हुए प्रखंड मुख्यालय पर पहुंच कर एक आम सभा मे तब्दील हो गई। दस सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले ने प्रतिवाद मार्च निकालते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही विधायक सत्यदेव राम ने सभा में तब्दील प्रतिवाद मार्च को संबोधित किया। प्रमुख मांगों में बीते 28 दिनों से चकरी गांव से हुए डेढ़ वर्षीय अपहृत बच्चे को बरामद किया जाए, दरौली प्रखंड परिसर में डाॅ. आंबेडकर की मूर्ति स्थापना के लिए बने चबूतरा तोड़े जाने के मामले में बीडीओ को बर्खास्त किया जाए। मनरेगा के न्यूनतम मजदूरी 429 रुपए घोषित किया जाए। नया आवास कानून बनाया जाए। 200 यूनिट फ्री बिजली मिले। टाडा के सभी बंदियों को रिहा किया जाए। शराबबंदी के तहत सभी बंदियों को मुक्त किया जाए । शिक्षा स्वास्थ के निजीकरण पर रोक लगाओ।
