आंदर प्रखंड क्षेत्र के सहसरांव पंचायत के खारादरा गांव में आयोजित हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में प्रथम दिन प्रखंड प्रमुख राधा देवी ने फीता काटकर रासलीला कार्यक्रम का उद्घाटन किया जिसके बाद भगवान कृष्ण और राधा की आरती के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बारी-बारी से यज्ञ में पहुंचे सभी जनप्रतिनिधियों ने भगवान की आरती किया। इस दौरान यज्ञ कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड प्रमुख राधा देवी,प्रमुख प्रतिनिधि पवन कुमार सहित दूर-दूर से पहुंचे गणमान्य लोगों को फूल माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। वही क्षेत्र में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ होने से भक्तिमय बना हुआ है।

सिवान: दरौली थाना क्षेत्र के सरहरवा में बीते दिन हुए जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने रामायण यादव के घर के लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। वह इस मामले में पीड़ित रामायण यादव ने गांव के ही उमेश यादव के पुत्र पप्पू यादव एवं उनके भतीजा संतोष यादव, समेत कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। वही इस मामले में दूसरे पक्ष से उमेश यादव का आरोप है कि रामायण यादव झूठा एफ आई आर में हम लोगों को फंसा रहे हैं इतना ही नहीं हमारे घर के सदस्य पप्पू यादव एवं प्रतोष यादव दिल्ली में नौकरी करते हैं उन लोगों पर भी नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है जो सरासर झूठा है। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें

सिवान: असांव थाना क्षेत्र के रामपुर उधो निवासी नंदराम के पुत्र नागेंद्र राम को गोली मारने के मामले में घायल युवक के फर्द बयान पर पुलिस ने दरौली थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी 3 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज किया है। घायल युवक ने दिए गए आवेदन में बताया है कि दरौली थाना क्षेत्र के गोपालपुर के रहने वाले विवेक मिश्रा जो विदेश जाने के लिए 70000 रुपए लिए थे।जब रुपए मांगने गया तो वह टालमटोल करने लगा। इसी बीच गुरुवार की शाम विवेक मिश्रा ने बोला कि सोनू यादव के घर पर रुपए देंगे। जब सोनू यादव के घर पर जा रहा था तो खरादरा गांव के पास विवेक मिश्रा तथा उनके साथ अमन मिश्रा मुकेश मिश्रा समेत तीन लोग आए और गाली देते हुए विवेक मिश्रा ने गोली मार दी। जो हमारे पैर में लग गई जबकि दो अन्य लोगों ने भी मेरी पिटाई की और जान से मारने का धमकी दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

सिवान: दरौली प्रखंड क्षेत्र में दूसरे चरण के जाति आधारित गणना का कार्य जोरों शोरों से चल रहा है। जाति आधारित जनगणना के दूसरे चरण के कार्य में पर्यवेक्षक एवं प्रगणक घर-घर जाकर 17 तरह के सवाल लोगों से पूछ रहे हैं।जिसके बाद उसे दिए गए फॉर्मेट में भर रहे हैं। इस क्रम में शुक्रवार को विश्वनिया, दोन समेत अन्य पंचायतों में कार्य कर रहे प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को के साथ बीडीओ ने बैठक कर जाति आधारित गणना के कार्यों का समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान मिली रिपोर्ट के अनुसार बीडीओ ने बताया कि पंचायत में अभी तक 32 प्रतिशत द्वितीय चरण के जनगणना का कार्य संपन्न कर लिया गया है। हालांकि जल्द ही कार्य को पूरा भी किया जाएगा। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें

सिवान: दरौली- मैरवा मुख्य मार्ग बभनौली पेट्रोल पंप के समीप स्कॉर्पियो ने अज्ञात महिला को टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से सिवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में मानवाधिकार दरौली प्रखंड प्रमुख नवीन कुमार ने बताया कि महिला पैदल सड़क पर जा रही थी तभी पीछे से स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। और वह अपनी पहचान बताने में सक्षम नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि यदि महिला को कोई पहचाने तो सदर अस्पताल मे वो भर्ती है। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें

बिहार राज्य के सारण जिला के मकेर प्रखंड के कसमार गाँव से पूजा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहती हैं कि प्रधानमंत्री योजना का फॉर्म कहाँ भराएगा ?

Transcript Unavailable.

सिवान गुठनी बीडीओ आनंद प्रकाश को आज भाकपा माले के कार्यकर्ताओं एवं खेग्रामस के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक मांग पत्र राष्ट्रपति के नाम से बीडीओ को सौंपा। मौके पर भाकपा माले के सदस्य गजराज राम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब मजदूर गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। लगातार बढ़ते कृषि संकट और घटते रोजगार के अवसरों की वजह से ग्रामीण गंभीर रोजगार संकट का सामना कर रहा है। करोड़ों प्रवासी मजदूर गंभीर आजीविका संकट का सामना कर रहे हैं और वे शहरी क्षेत्रों में भी पैर नहीं जमा पा रहे हैं। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें

बिहार राज्य के सारण जिला से संजीत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि हर पंचायत में लगेंगे सोलर लाइट कृपया पूरी जानकारी के लिए ऑडियो क्लिक करें

बिहार राज्य के सारण जिला से संजीत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि अंग्रेजी शराब साथ एक युवक को किया गिरफ्तार। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें