भरपुरा ब्रमस्थान से अज्ञात भिखारी के शव को पुलिस ने किया बरामद सोनपुर । सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरपुरा ब्रह्मा स्थान स्थित एक खेत में भीख मांग कर खाने वाले 60 वर्षीय करीब एक बृद्ध का शव सोनपुर पुलिस ने शुक्रवार के दिन बरामद कर लिया । इस घटना के विषय में भरपुरा ब्रमस्थान के पास आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक का मानसिक संतुलन खराब था और वह भरपुरा nh19 के आसपास के लोगों से भीख मांग कर खाना खाता था । मृतक भिखारी का क्या नाम था ,कहां घर था । यह भी किसी की जानकारी नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है ।