मेला देखने जा रहे बच्चे की 33 हजार वोल्ट के तार से सटकर मौत, दो दिन तक शव पड़ा रहा रायडीह थाना क्षेत्र के सिलम ढलान निवासी बलीराम ओढ़ के 13 वर्षीय पुत्र अनमोल ओढ़ की मौत रविवार की शाम 33 हजार वोल्ट की तार की चपेट में आने से हो गयी. अनमोल का शव दो दिन तक पहाड़ के पास पड़ा रहा. इधर, परिजन दो दिन से अनमोल को खोज रहे थे. मंगलवार को कुछ लोगों ने शव को देखा. तब इसकी सूचना परिजनों को दी. जानकारी के अनुसार अनमोल अपने घर से निकल कर सिलम जतरा देखने जा रहा था. इसी दौरान व 33 हजार वोल्ट के करंट तार की चपेट में आ गया. जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी. अनमोल की मौत की जानकारी किसी को नहीं होने के कारण शव दो दिन तक घटना स्थल पर पड़ा रहा. मंगलवार की सुबह सूचना मिलने पर रायडीह थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी देते हुए बलीराम ओढ़े ने बताया की रविवार शाम को मेरा पुत्र अनमोल ओढ़ सिलम जतरा देखने के लिए निकला था और वह वापस घर नहीं आया. घर वापस नहीं लौटने पर काफी खोजबीन किये. पर कहीं पता नहीं चला. मंगलवार को भी सुबह से हम अपने पुत्र को खोजने के लिए निकले थे. तभी ग्रामीणों द्वारा बताया गया की मेरे पुत्र अनमोल ओढ़ का शव सिलम महुआ ढलान के समीप नेशनल हाइवे के किनारे कुसुम पेड़ के नीचे पड़ा है. थानेदार ने कहा कि छानबीन करते हुए देखा गया की शव के पीठ पर जला का निशान है और हाथ भी जला हुआ है. साथ ही देखा गया की शव के ऊपर से ही 33 हजार वोल्ट का तार गुजरा है. जिससे यह अनुमान लगाया गया कि हो सके अनमोल ओढ़ कुसुम पेड़ पर लाह तोड़ने के लिए चढ़ा होगा और बगल से गुजरे 33 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आ गया होगा. जिससे उसकी मौत हो गयी होगी.

विरोध के बाद कोल कंपनी की ग्राम सभा रद्द बड़कागांव: हजारीबाग उपायुक्त कार्यालय के द्वारा आम सूचना संख्या 154/रा. के आलोक में मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत गोंदलपुरा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. कोल खनन परियोजना के भू अर्जन के निमित्त परियोजना प्रभावितों विस्थापितों के पुनर्वासन एवं पुनर्स्थापना हेतु तैयार की गई पुनर्वासन एवं पुनर्स्थापना योजना के मसौदा के संबंध में परियोजना प्रभावित क्षेत्र के व्यक्तियों के सुझावों और मंतव्य को सुनने एवं अंतिम योजना में समावेश करने के लिए लोक सुनवाई का आयोजन किया गया.ग्रामीणों ने बड़कागांव अंचलाधिकारी बालेश्वर राम और प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र मंडल के समक्ष किसानों ने ग्राम सभा रद्द करने की मांग किया , और कहा कि अदानी एंटरप्राइजेज एवं किसी भी तरह का कोल कंपनी नहीं खोला जाए. अदानी एंटरप्राइजेज का अब से कोई ग्राम सभा नहीं हो, इस दौरान ग्रामीणों ने एनटीपीसी, अदानी और जेएसडब्ल्यू कोल खनन कंपनी के विरोध में नारेबाजी की. ग्रामीणों के काफी हो हंगामे के बीच अंत में लोक सुनवाई का आयोजन हुआ, जिसमें बड़कागांव अंचल अधिकारी बालेश्वर राम उपस्थित हुए एवं लोक सुनवाई का संचालन एवं संपादन कराया.जनसुनवाई में जनता के द्वारा निर्णय लिया गया कि कंपनी को जमीन नहीं देंगे. साथ ही जंगल, वन भूमि नहीं देने तथा पुनर्वास स्थल में नहीं जाने का प्रस्ताव पास किया गया. उपस्थित ग्रामीणों ने खदान नहीं खोलने का प्रस्ताव पारित किया.लोगों ने कहा कि कोल ब्लॉक का आवंटन रद्द कर भूमि अधिग्रहण 2013 के अधिनियम के विधियों का सम्मान करें. जनसुनवाई में स्थानीय प्रतिनिधि एवं प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित हुए लोगों को प्रस्ताव में यह बात आई के आज के बाद कोल कंपनी के कार्यों को रोक लगाई जाए. अंचल अधिकारी बालेश्वर राम ने कहा कि जनसुनवाई रद्द की जाती है. आपसे कोई सभा नहीं होगी. अंचलाधिकारी ने लिखित निर्णय पर अपना हस्ताक्षर बनाया.

सूत्रों के अनुसार सिएए नियमों को लागू करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया गया है। कुछ दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्रालय को नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के नियमों को तैयार करने के लिए लोकसभा में अधीनस्थ कानून पर संसदीय समिति की तरफ से एक और विस्तार मिला था,देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सिएए) के नियम लागू होने का काउंट डाउन शुरू हो गया है। केंद्र सरकार के सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इसके लिए तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू करने को लेकर पहले ही यह बात कह चुके हैं कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले तीन मुल्कों के छह गैर मुस्लिम प्रवासी समुदायों के लोगों को भारत की नागरिकता मिलने की राह प्रशस्त हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार, सिएए नियमों को लागू करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया गया है। कुछ दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्रालय को नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के नियमों को तैयार करने के लिए लोकसभा में अधीनस्थ कानून पर संसदीय समिति की तरफ से एक और विस्तार मिला था।

लातेहार जिला के महुआडांड़ में नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रभार ग्रहण कर लिया। स्थानांतरित अनुमंडल पदाधिकारी विपिन दुबे से उन्होंने प्रभार ग्रहण किया। प्रभार ग्रहण के बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आम लोगों की हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है ।वह जनकल्याण के लिए सदा उपलब्ध रहेंगे। गरीबों का समुचित हक मिले, यह उनका प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के मार्गदर्शन में विधि व्यवस्था एवं अन्य कार्यों का निष्पादन किया जाएगा।

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा आम की फसल में मिर्च में लीफ स्पॉट रोग का नियंत्रण कैसे करें, इसके बारे में बता रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

रांची//मांडर थाना क्षेत्र के टांगरबासली पंचायत के परयागो गांव के रहने वाली पूर्व राशन डीलर अध्यक्ष दुलारी उरांव का शव मिला। हत्या की आशंका पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मामले की छानबीन जारी है।

रांची : राज्य की हजारों स्वास्थ्य सहिया पांच सूत्री मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष प्रदर्शन कर रही हैं. रैली में शामिल सभी सहिया केंद्र सरकार हाय हाय,होश में आओ, झारखंड सरकार होश में आओ का नारा लगा रही हैं. साथ ही प्रदर्शन कर रही सहियाओं ने कहा कि राजनीति दल के लोग सहिया की भीड़ जुटाकर वोट मांगते हैं. लेकिन अब ऐसा होने नहीं होने देंगे.जो सरकार हमारी मांग पूरी करेगी उसे ही वोट देंगे।

भारत गंभीर भुखमरी और कुपोषण के से जूझ रहा है इस संबंध में पिछले सालों में अलग-अलग कई रिपोर्टें आई हैं जो भारत की गंभीर स्थिति को बताती है। भारत का यह हाल तब है जब कि देश में सरकार की तरफ से ही राशन मुफ्त या फिर कम दाम पर राशन दिया जाता है। उसके बाद भी भारत गरीबी और भुखमरी के मामले में पिछड़ता ही जा रहा है। ऐसे में सरकारी नीतियों में बदलाव की सख्त जरूरत है ताकि कोई भी बच्चा भूखा न सोए। आखिर बच्चे किसी भी देश का भविष्य होते हैं।स्तों क्या आपको भी लगता है कि सरकार की नीतियों से देश के चुनिंदा लोग ही फाएदा उठा रहे हैं, क्या आपको भी लगता है कि इन नीतियों में बदलाव की जरूरत है जिससे देश के किसी भी बच्चे को भूखा न सोना पड़े। किसी के व्यक्तिगत लालच पर कहीं तो रोक लगाई जानी चाहिए जिससे किसी की भी मानवीय गरिमा का शोषण न किया जा सके।

दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर और जीतें आकर्षक इनाम।