आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे स्टेट बैंक के अधिकारी से बचत से जुड़ी ख़ास जानकारियों के बारे में

नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा निकाली गई कुल 4187 एसएससी सीपीओ के पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पास किया हो। आवेदन शुल्क सामान्य / ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए तथा एससी / एसटी के लिए निशुल्क रखा गया है। इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु सीमा 20 से 25 वर्ष तक होनी चाहिए । इन पदों पर वेतनमान नियम अनुसार दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://ssc.gov.in/login. योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद किया जाएगा। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 28/03/2024 है । तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

नर्मदा के किनारों पर अलग-अलग राजवंशों की न जाने कितनी कहानियां लिखी हुई हैं। हालांकि राजवंशों से ज्यादा सभ्यता की कहानियां ज्यादा मुक्कमल दिखाई देती हैं। नर्मदा और उसकी महत्ता को बेहतर समझना हो तो हर साल होने वाली नर्मदा परिक्रमा को देख आना चाहिए। कहने को तो यह परिक्रमा धार्मिक है लेकिन उससे ज्यादा यह सामाजिक है, और प्रकृति के साथ मानव के सहअस्तिव का ज्ञान कराती है।

दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर और जीतें आकर्षक इनाम।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में एक महिला क्या सोचती है... यह जानना बहुत दिलचस्प है.. चलिए तो हम महिलाओं से ही सुनते हैं इस खास दिन को लेकर उनके विचार!! आप अपने परिवार की महिलाओं को कैसे सम्मानित करना चाहेंगे? महिला दिवस के बारे में आपके परिवार में महिलाओं की क्या राय है? एक महिला होने के नाते आपके लिए कैसे यह दिन बाकी दिनों से अलग हो सकता है? अपने परिवार की महिलाओं को महिला दिवस पर आप कैसे बधाई देंगे... अपने बधाई संदेश फोन में नम्बर 3 दबाकर रिकॉर्ड करें.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

notification icon बोकारो रेलवे स्टेशन : संस्कृति कार्यक्रम के साथ भारत एक्सप्रेस ट्रेन व वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल का हुआ उद्घाटन - वंदे भारत एक्सप्रेस का जोरदार स्वागत, किसी ने ली सेल्फी, तो किसी ने ट्रेन को चूमा - नियमित रुप से 18 मार्च से चलेगी ट्रेन - बोकारो स्टेशन पर सुबह 11 बजकर 15 मिनट में पहुंची - ट्रेन पहुंचने पर भारत माता की जय और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा रेलवे स्टेशन - महिलाओं ने देश भक्ति गीत गाकर और नृत्य कर मोहा मन वदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन व वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल का उद्घाटन को लेकर मंगलवार सुबह बोकारो रेलवे स्टेशन पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर बोकारो रेलवे स्टेशन को सजाया गया था. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोकारो विधायक बिरंची नारायण मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन स्टेशन प्रबंधक एके हलदार ने की. वहीं, बोकारो रेलवे महिला समिति कि महिलाओं ने देशभक्ति गीत गाकर और बांग्ला गीत पर नृत्य कर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया. कार्यक्रम के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलईडी सिस्टम के तहत अहमदाबाद से लाइव आकर रांची-वाराणसी सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से दस वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रांची से रवाना किया. साथ ही करीब 85 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण कर देश को समर्पित किया. वहीं बोकारो रेलवे स्टेशन पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट दुकान का भी उद्घाटन किया, जिसका संचालन बबीता सिंह नामक महिला करती है. इस दौरान देश को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लिए नवनिर्माण का विस्तार हो रहा है. वंदे भारत के बाद बुलेट ट्रेन की उम्मीद : विरंची नारायण इधर, बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने शिलापट्ट का फीता खींचकर बंदे भारत ट्रेन के बोकारो स्टेशन में ठहराव को लेकर उद्घाटन किया. बोकारो विधायक विरंची नारायण ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन चलने से बोकारो से बनारस जाने में कम समय लगेगा. मोदी सरकार ने जो वादा किया था, वह अब पूरा किया. उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश तेज गति से विकसित हो रहा है. वंदे भारत एक्सप्रेस से रांची से बोकारो जहां मात्र दो घंटे में पहुंचाएगी वहीं, बोकारो से कोडरमा डेढ़ घंटे में सफर तय करेगी. यह ट्रेन रांची से वाराणसी तक का सफर 6:50 मिनट में पहुंचेगी. इस ट्रेन के परिचालन से बोकारो वासियों का बहुत लाभ मिलेगा. कहा कि में स्वयं सड़क मार्ग से वाराणसी जाने वाला था. लेकिन अब वंदे भारत से जाऊंगा. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में सड़क से लेकर रेलवे तक को दुरुस्त और सुविधाजनक बनाया गया है. वंदे भारत के बाद बुलेट ट्रेन की उम्मीद कर सकते है. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कोलकाता भी बोकारो से होते हुए ट्रेन गुजरेगी और आम जनता को इसका लाभ मिलेगा. ट्रेन के साथ सेल्फी लेने वालों की उमड़ी भीड़ किसी बड़े नेता, अभिनेता के साथ आपने लोगों को सेल्फी लेने के लिए जद्दोजहद करते हुए तो खूब देखा होगा. लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ फोटो खींचने और वीडियो बनाने के साथ सेल्फी लेने की भी होड़ दिखी. स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर काफी संख्या में लोग वंदे भारत के आने का इंतजार करते रहे थे. यह ट्रेन बोकारो स्टेशन पर सुबह 11 बजकर 12 मिनट में पहुंची. ट्रेन पहुंचने के साथ ही भारत माता की जय और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे से रेलवे स्टेशन गूंज उठा. करीब 10 मिनट के स्टॉपेज के बाद ट्रेन आगे के लिए निकल गयी. लेकिन वंदे भारत के प्रति बोकारो के लोगों की दीवानगी देखते ही बनी. इस दौरान कोई सेल्फी ले रहा था, तो कोई ट्रेन को चूम रहा था. महिला, पुरुष और बच्चे समाज के हर तबके ने वंदे भारत ट्रेन का दिल खोलकर स्वागत किया. बताते चलें कि यह ट्रेन नियमित रुप से 18 मार्च से चलेगी. निर्धारित समय के मुताबिक ट्रेन बोकारो से सुबह 7.10 बजे खुलेगी और दोपहर 1.00 बजे बनारस पहुंच जाएगी. यात्रियों को लुभाएंगे पराठे और लड्डू रेलवे ने वंदे भारत के यात्रियों के सेहत का भी ख्याल रखा है. वंदे भारत के यात्रियों को मिलेट्स (श्री अन्न यानी मोटे अनाज) के पराठे और रागी के लड्डू लुभाएंगे. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आइआरसीटीसी) ने वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को खानपान के प्रति लोगों का रुझान बढ़ाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से श्रीअन्न को अपने खानपान शामिल किया है. आइआरसीटीसी ने शताब्दी व राजधानी एक्सप्रेस की तरह वंदे भारत में भी आप्शनल कैटरिंग सर्विस के अंतर्गत चाय, काफी, नाश्ता और डिनर की सुविधा देनी शुरु कर दी है. वहीं, या‌‌त्रियो को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सुविधा के तौर पर वाई-फाई, इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक आउटलेट्स, रीडिंग लाइट्स, सीट पॉकेट, बॉटल होल्डर, ट्रे टेबल आदि मिलेगा. आद्रा रेल मंडल के चार रेलवे स्टेशनों पर हुआ कार्यक्रम इस अवसर पर आद्रा मंडल में 4 स्टेशनों जिसमे बोकारो, पुरूलिया, विष्णुपुर और बांकुडा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर भाजपा नेता कमलेश राय, आरएन ओझा, लीला देवी, विनय आनंद, आद्रा मंडल के सीनियर डीइएन (नोर्थ) राजेश कुमावत, क्षेत्रीय रेल प्रबंधक आयुष कुमार, एडीएमई अजय कुमार, एसीएमएस एचपी सिंह, सीटीआई अमित प्रियदर्शी, एडीइएन अनु रंजन कुमार, आरपीएफ ओसी राजकुमार साव, सीआई निलेश कुमार, सीबीएस सुमित झा, आईओडब्लू अरविंद प्रसाद, दपू रेलवे ओबीसी एसोसिएशन के धर्मेंद्र कुमार, दपू रेलवे मजदूर संघ के पवन कुमार, नन्हे दुबे, सुशील कुमार, मंटू कुमार, मोंटी कमार, सन्नी आनंद, जय प्रकाश गांधी सहित अन्य मौजूद थे.

फोट़ो. दक्षिण र्पूव रेलवे के महाप्रबंधक से मिले राजनीतिक एवं व्यापारिक संगठन के लोग कहा यात्री सुविधाओं में बढोत्तरी की जाए, वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन लोहरदगा होकर चलाया जाए फोट़ो. रेलवे के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपते लोग फोट़ो. लोहरदगा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते रेलवे अधिकारी लोहरदगा. दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनील कुमार मिश्रा ने लोहरदगा रेलवे स्टेशन का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं को देखा और अधिकारियों को र्निदेश भी दिया. उनके साथ डीआरएम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. इस अवसर पर लोहरदगा के व्यवसायिक संगठन एवं राजनीतिक दल के लोगों ने भी उनसे मुलाकात की.मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह, श्रीचंद प्रजापति, संजय बर्मन, अधिवक्ता संघ के देवाशीष कार ने दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि रांची से वाराणसी वंदे भारत नई एक्सप्रेस ट्रेन वाया मुरी, बोकारो सप्ताह में 6 दिन चल रही है. इस ट्रेन का परिचालन 3 दिन वाया लोहरदगा ,टोरी, लातेहार होकर होना चाहिए .इस ट्रेन का तीन दिन वाया लोहरदगा, टोरी, लातेहार नहीं चलाना लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, लातेहार जिले के महुआडॉड़, नेतरहाट तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र जशपुर नगर, कुनकुरी, तपकरा, पत्थलगांव, बगीचा, सन्ना आदि क्षेत्र में रहने वाले लोगों के साथ घोर अन्याय होगा . लोगों ने कहा कि यह क्षेत्र अनुसूचित जनजाति बाहुल्य पिछड़ा गरीब इलाका होने के अतिरिक्त यह कृषि, पर्यटन, बॉक्साइट, कोयला आदि खनिज संपदा युक्त भू -भाग है तथा ट्रेन चलने से एग्रीकल्चर, टूरिज्म, एजुकेशन, इंडस्ट्रीज, हेल्थ, स्पोर्ट्स, मीनिंग आदि हब बनने की संभावना बढ़ेगी, रोजगार के अवसर सृजन होंगे . वाराणसी पूर्वांचल की एक बड़ी मंडी होने के साथ इस क्षेत्र के लोगों की धार्मिक आस्थाएं इससे जुड़ी हुई हैं.लोगों ने बताया कि वाराणसी से ट्रेन पूरे देश के लिए सरलता से मिलती है तथा यहां से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय उड़ान की सीधी सेवा भी है, जो यह सुविधा रांची में नहीं है, लोग कम समय में वाराणसी पहुंचकर इसका लाभ ले सकते हैं . लोहरदगा रांची मेमू ट्रेन का फेरा एक बार बढाया जाए.क्योंकि यह ट्रेन लोगों की लाइफलाइन बन गई है. साथ ही मेमू मे अभी 12 डब्बे हैं जिन्हें बढाकर 16 किया जाए. रेलवे स्टेशन मे हो रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार किया जाए तथा कार्य की गति तेज की जाए. लोहरदगा रेलवे स्टेशन में एक कैंटीन की व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को सुविधा हो.रेलवे स्टेशन में फूट ओभर बि्ज की व्यवस्था की जाए. स्टेशन परिसर में सुरक्षा, रौशनी एवं पेयजल की समूचित व्यवस्था की जाए तथा सडक अवरुद्ध कर वाहनों के खडे होने खासकर टेंपो सडक पर खडी करने पर अविलंब रोक लगायी जाए.रेलवे के महाप्रबंधक ने तमाम बातों को गंभीरता से सूना और उचित कारवाई का भरोसा दिलाया. मौके पर डीआरएम आरपीएफ इंचार्ज रघुवीर सिंह, सीआई विकास कुमार ,संजय कुजूर, आर के धान, अमरेंद्र किशोर, आर के सिंह, अशोक कुमार दत्ता, दूबराज उरांव, सुमन जी सहित बडी संख्या में लोग मौजूद थे.