बुढ़मू : बिंदु बंसाईर में मन्नत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। प्रखंड के नाऊज स्थित बिंदु बंसाईर में 12 मार्च से चल रहे मन्नत कार्यक्रम 18 मार्च सोमवार को संपन्न हो गया। मन्नत कार्यक्रम में हजारीबाग,खूंटी एवं आसपास के अलावे राज्यों से भक्त लोग भाग लेकर पूजा अर्चना किया । और अपने खुशहाल जीवन के साथ - साथ विभिन्न तरह की मन्नत की मांग की। मन्नत कार्यक्रम में उपस्थित धर्म गुरु महेंद्र मुंडा ने बताया कि पहले के समय में पूजा में सातों नारियल चढ़ाने से फट जाता था ठीक उसी तरह से मन्नत कार्यक्रम में पूजा कर रहे हैं भक्तों का सातों नारियल फट गया। बिंदु बंसाईर के मन्नत कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्राचीन मुंडा धर्म संस्था के अध्यक्ष धर्म गुरु महेंद्र मुंडा, सचिव प्रोफेसर डॉक्टर चंद्रदेव मुंडा, बसंत मुंडा, माघो मुंडा, विरसा मुंडा एवं नाऊज, टंगरा टोली के युवतियों ने सराहनीय भूमिका निभाया।
बुढ़मू : ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के क्रांति चौक के समीप वाहन चेकिंग के दौरान ठाकुरगांव पुलिस ने एक चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी गूटवाटोली निवासी थाना रातू जिला रांची के संजय उरांव (30) वर्षीय है, जिसे पकड़ा गया है। ठाकुरगांव थाना प्रभारी विनित कुमार ने बताया की वाहन चेकिंग के दौरान उक्त युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा। जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया। जांच में पाया गया बाईक टीवीएस, अपाची 160 गाड़ी संख्या JH02BE-1284 चोरी की है। वही गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बताया की गाड़ी को बड़कागांव से एक होटल से चोरी किया है। और बताया कि इसे गेसवे में एक आदमी के पास 12000 रूपये में बेचने जा रहा है। उसने पुलिस को एक सहयोगी का नाम भी बताया, जिसको पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने को लेकर छापा मारी की जा रही है। वही चोरी की बाइक पकड़े जाने के आरोप में आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए ठाकुरगांव थाना कांड सं० 14/24 दिनांक 16. 03.24 धारा 414/34 भा0द 0 वि0 के प्राथमिक अभियुक्त संजय उरांव, गूटवाटोली निवासी , थाना रातू जिला रांची को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गुजरे जमाने के मशहूर समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया कहते थे अगर देश को सही रास्ते पर चलाना है तो मजबूत विपक्ष का आवश्यकता है, वर्ना सरकार निरंकुश हो जाएगी। जिसको हम आज की वर्तमान परिस्थितियों में देख और महसूस कर सकते हैं। देश की एक प्रमुख और सबसे बड़े विपक्षी दल का बैंक खाता सीज कर दिया गया है, जबकि चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है, हां अगर सरकार की मंशा ही है कि उसके अलावा देश के बाकी राजनीतिक दल चुनाव ही न लड़ें तो फिर बात ही अलग है।
दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
लातेहार जिले के बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बारियातू थाना क्षेत्र के डाढ़ा ग्राम में पत्नी द्वारा शराब पीने से मना करने पर पति ने मारपीट करते हुए उसके एक हाथ की उंगली तोड़ दी। यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब पत्नी इलाज कराने अस्पताल पहुंची। घटना डाढा ग्राम निवासी विराज साव की पत्नी किस्मतिया देवी के साथ घटी है। इस संबंध में घायल महिला किस्मतिया देवी ने बताया कि उसके पति विराज साव प्रतिदिन शराब पीकर घर में झगड़ा झंझट करते रहते हैं। इसे लेकर उसने अपने पति को फटकार लगाई थी। आवेश में आकर पति ने यह कदम उठाया। इस मारपीट की घटना में घायल किस्मतिया देवी के दाहिने हाथ का एक अंगुली टूट गया। घायल किस्मतिया देवी को परिजनों द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने उसका इलाज किया।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बालूमाथ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ थाना क्षेत्र के जिपुवा ग्राम अंतर्गत ढीपना चौक के पास छापामारी कर अवैध कोयला लदे ट्रैक्टर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बालूमाथ थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जिपुवा बलबल मार्ग से कुछ ट्रैक्टर अवैध कोयला लेकर निकलने वाली है। जिसके आधार पर एक टीम गठित की गई और छापेमारी किया गया इस दौरान अवैध कोयला लदे ट्रैक्टर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में मुरपा पंचायत के मनसिंघा ग्राम निवासी उमेश यादव एवं जिपुवा ग्राम निवासी मिथिलेश कुमार यादव शामिल हैं। जप्त किए गए ट्रैक्टर में करीब 2 टन अवैध कोयला लगा लदा हुआ है। इधर थाना पुलिस ने अवैध कोयला लदे ट्रैक्टर के साथ पकड़े गए लोगों को न्यायिक हिरासत में लातेहार भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। इस छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय मुरपा पुलिस विकेट के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक पारसनाथ प्रसाद समेत सशस्त्र बल शामिल थे।
