बुढ़मू : बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा में 11 मार्च को तीन मंदिरों में हुए प्रतिमा क्षतिग्रस्त मामले का उद्भेदन करते हुए बुढ़मू पुलिस ने घटना के पांच दिनों बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी युवक का नाम गंदुरा गंझू (42) वर्ष है,और वह मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के हरहू गांव का रहने वाला है। पुलिस के समक्ष अपना बयान देते हुए उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद आज उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इधर आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। पैसे की लालच में दिया घटना को अंजाम आरोपी युवक गंदूरा शुरू से ही असामाजिक प्रवृति का होने के कारण उसके परिजन भी उससे काफी परेशान रहते थे। मंदिरो से पैसे चुराने ,पैसा चुनने जैसी आदत उसकी शुरू से ही है। गंजा व शराब का आदी होकर गंदुरा मंदिर मंदिर घूमकर मंदिरो में चढ़ाए पैसे चुनना व पैसे चुराने की प्रवृति ने ही आज उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। और 11 मार्च को भी उसने गंजा के नशे में पैसा चुनने के मकसद से उमेडंडा मंदिर पहुंचा। परंतु पैसा नही मिलने से अक्रोशित गंदुरा भगवान पर ही अपनी भड़ास निकालते हुए एक - एक कर तीन मंदिर के प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर चलते बना। जहां मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया था। और लोगों ने आठ घंटे तक बुढ़मू ,रांची मुख्य पथ को जाम कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ जीवदास शाहू आम के पौधों में लगने वाले रोगों का उपचार कैसे करें इसकी जानकारी दे रहे है । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

लोकसभा चुनाव को लेकर लातेहार जिले के सरकारी कार्यालय में सभी प्रकार की छुट्टी रद्द कर दी गई है। चुनाव को लेकर अब रविवार को भी सभी चुनावी कोषांग में आम दिनों की तरह कार्य संपादित किए जाएंगे। लातेहार डीसी गरिमा सिंह ने सभी कोषांग के वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है, कि किसी भी अधिकारी अथवा चुनाव से जुड़े कर्मियों को छुट्टी नहीं दे।