राँची लोकसभा आम चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त,राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिला में चुनाव को लेकर की जा रही तैयारी की विस्तृत जानकारी दी।
लातेहार संवाददाता सुशांत पाठक। भारत में 97 करोड़ वोटर इलेक्शन कमीशन के डाटा में ,इस बार है रजिस्टर। 48 लाख ट्रांसजेंडर भी मतदाता सूची में है शामिल 21 करोड़ से ज्यादा नौजवान वाटर इस बार करेंगे मतदान मतदाता केंद्र पर इस बार पीने के पानी सहित शौचालय और हेल्थ से करके भी होगी व्यवस्था 85 वर्ष अधिक उम्र के बुजुर्ग घर से कर सकते हैं इस बार वोट
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा कृषि में जैव उर्वरक एज़ोला के उपयोग के बारे में बता रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
Transcript Unavailable.
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस इस देश में भ्रष्टाचार की जननी रही है। पहले कांग्रेस के यहां प्रचलित कहावत था ना खाता ना बही जो कांग्रेस के अध्यक्ष कहे वही सही। पहले कांग्रेस जैसे राजनीतिक दल चुनाव संबंधी लेनदेन कच्चे पैसे में करते थे। यह भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का बड़ा कदम था। अटल बिहारी वाजपेई के समय में इनकम टैक्स कानून में संशोधन करके चुनाव में चंदा लेने वाले कॉरपोरेट्स को टैक्स में रियायत देने की सार्थक पहल हुई। प्रतुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में इलेक्टोरल बांडलाकर चुनाव में राजनीतिक पार्टियों को वाइट मनी के जरिए चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित करने का सार्थक प्रयास किया गया। यह बांड पारदर्शी सिस्टम का बेहतरीन नमूना था,जहां स्टेट बैंक से किसी व्यक्ति या कॉर्पोरेट चुनावी बांड खरीद सकता था और उसकी पूरी जानकारी उसे स्टेट बैंक को उपलब्ध करानी पड़ती थी। 15 दिनों के भीतर इस बांड को पसंद के राजनीतिक दल को देना पड़ता था। भ्रष्टाचार की आदत लग चुकी कांग्रेस को यह पारदर्शी सिस्टम पसंद नहीं आया। इसलिए वह आज अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।प्रतुल ने भाजपा और भाजपा के सहयोगी दलों की सरकार 18 प्रदेशों में है। भाजपा के 303 सांसद हैं जबकि कांग्रेस महज दो तीन प्रदेशों में है। फिर भी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार भाजपा को 6000 करोड़ के आसपास इलेक्टोरल बांड से प्राप्त हुआ है। कांग्रेस और त्रिणमूल कांग्रेस के आंकड़ों को मिला दें तो यह 3000 करोड़ हो जाता है। इससे स्पष्ट दिख रहा है कि वजूद नहीं होने की बावजूद भी कांग्रेस शेल कंपनी के जरिए फंडिंग करवा रही है। प्रतुल कहा कि आज इलेक्टोरल बांड के खिलाफ खडी कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि जिस समय यह सदन से पारित हो रहा था, तो उसने विरोध क्यों नहीं किया था ?यह कानून सर्व सम्मति से पारित हुआ था।
लातेहार से सुशांत पाठक, की रिपोर्ट दिनांक 15-03-2024 को ग्राम ओकया के देवी मंडप प्रांगण में वार्ड 3 के सदस्य धर्मेंद्र कुमार मिश्रा के अध्यक्षता में कार्यालय प्रखंड विकास पदाधिकारी बालूमाथ के ज्ञापन 239 दिनांक 05 -03 - 2024 के आदेश आलोक में सबकी योजना सब का विकास अंतर्गत GPDP वार्षिक कार्य योजना 2024- 25 तैयार करने के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया। वहीं ग्रामिणों के मध्य उपस्थित भगेया पंचायत सेवक महेश मुंडा एवं मुखिया रोहनी देवी ने उपस्थित ग्रामिणों को रेन हार्वेस्टिंग "बारिश के संचित जल को कृषि एवं पशुपालन " में उपयोग संबंधी जानकारी दी गई ) साथ ही ग्रामसभा में उपस्थित ग्रामीणों ने कार्य योजना की सुची , गऊशाला शेड, सिंचाई कुप निर्माण, कुप मरम्मति, आम बागवानी, रेन हार्वेस्टिंग , समेत कई योजनाओं का सुची तैयार कर पंचायत सेवक को सौंपा। ग्राम सभा में उपस्थित, एसके पाठक, धर्मेंद्र मिश्रा, मंजुदेवी, जगेश्वर यादव , राजेश राना, विरेंद्र यादव, अखिलेश साव, समेत कई महिलाएं भी अपनी हस्ताक्षर कर उपस्थिति दर्ज कराई।
Ranchi: कॉन्स्टेबल नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. शुक्रवार की सुनवाई के दौरान इस केस से जुड़े सभी पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब कोर्ट इस मामले में क्या फैसला सुनाती है यह देखना महत्वपूर्ण होगा. वर्ष 2015 में हुई 6800 सिपाहियों की नियुक्त को रिट संख्या 04/2015 के माध्यम से प्रार्थी सुनील टुडू और अन्य ने झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी है. मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस की बेंच में हुई. पूर्व में हाईकोर्ट ने विज्ञापन संख्या 04/2015 के तहत नियुक्त सिपाहियों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया था. इसके साथ ही अदालत ने यह भी निर्देश दिया था कि सिपाही के पद पर नियुक्त किये गये करीब 6800 सिपाहियों को व्यक्तिगत रूप से लिखित में सूचित किया जाये कि मामले के अंतिम आदेश से आपकी नियुक्ति प्रभावित होगी.
रांची/सीएम चंपाई सोरेन ने डिग्री कॉलेज समेत 119 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात, बोले अब पोटका में भी मिलेगी उच्च शिक्षा* सीएम चंपाई सोरेन ने डिग्री कॉलेज समेत 119 करोड़ की विकास योजनाओं का तोहफा दिया. उन्होंने कहा कि अब पोटका में भी बच्चों को उच्च शिक्षा मिलेगी.
राँची सदर अस्पताल के तत्वाधान में थैलेसीमिया एवं एनीमिया से ग्रसित लोगों को सहायताथ रक्त उपलब्ध कराने हेतु भ्रष्टाचार निगरानी ब्यूरो स्थित मुख्यालय राँची में आज ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।श्री अनुराग गुप्ता (भारतीय पुलिस सेवा) महानिदेशक सह ब्यूरो प्रमुख ,श्री शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल (भारतीय पुलिस सेवा ) पुलिस उप-महानिरीक्षक,श्री अंजनी कुमार झा (भारतीय पुलिस सेवा) पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सहित कुछ 26 पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मीयो ने रुचि लेकर स्वैच्छिक रक्तदान किया।
रांची :* झारखंड में मैट्रिक-इंटर का परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। अब झारखंड शैक्षणिक परिषद (जैक) बोर्ड समय पर रिजल्ट जारी करने की तैयारी में जुट गई है। इन दिनों कॉपियों की जांच की जा रही है। नौ मार्च से शुरू हुई कॉपियों की जांच को इस महीने के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके बाद 15 दिनों के भीतर टेबुलेशन का काम पूरा कर अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक रिजल्ट प्रकाशित करने की योजना बनाई गई है। *क्या बोले जैक अध्यक्ष अनिल महतो.?* इस संबंध में जैक (JAC) अध्यक्ष अनिल महतो ने कहा कि हमारी कोशिश है कि रिजल्ट देने में देरी न हो। इसलिए कॉपियों की जांच तेजी से की जा रही है। हालांकि, जेपीएससी (JPSC) समेत कुछ परीक्षाएं भी आयोजित की जा रही हैं। इस वजह से कॉपियों की जांच की गति जरूर धीमी हो गयी है। *प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगा 3 लाख रुपए* जैक अध्यक्ष ने कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टॉपर्स को जैक द्वारा सम्मानित किया जाएगा. पुरस्कार स्वरूप प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को तीन लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को दो लाख तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को एक लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। *मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में 7.66 लाख स्टूडेंट्स हुए हैं शामिल* इस साल राज्य में आयोजित मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 6 फरवरी से 26 फरवरी तक हुई, जिसमें 7.66 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। इनमें 4 लाख 21 हजार 678 परीक्षार्थी मैट्रिक में और 3 लाख 44 हजार 822 छात्र इंटरमीडिएट में हैं। जैक बोर्ड द्वारा कॉपियों की जांच के लिये विभिन्न जिलों में 67 मूल्यांकन केंद्र बनाये गये हैं। इन मूल्यांकन केंद्रों में से 36 मैट्रिक और 31 इंटरमीडिएट के लिए केंद्र बनाये गये हैं। इस बार मूल्यांकन के तरीकों में बदलाव किया गया है। मार्क्स फाइल का प्रारूप भी बदल दिया गया है, जिसके तहत अंकों की तीन बार जांच की जा रही है। मार्क्स फाइल ओएमआर सीट आधारित होगी। जैक ने परीक्षकों को मूल्यांकन के दौरान 25 अभ्यर्थियों के अंक मार्क्स फाइल में लिखने का निर्देश दिया है।
