जोहार साथियों , मोबाइल वाणी लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो नवोदय विद्यालय समिति से जुड़कर नॉन टीचिंग के कुल 13 पद के पर कार्य करना चाहते है।। न्यूनतम 12 वीं पास फ्रेशर व अनुभवी व्यक्ति इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है।इन पदों पर वेतनमान नियम अनुसार दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं। ओबीसी व सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1500 रूपए व अनुसूचित जाती व अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क 500 रूपए है। अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://nvs.ntaonline.in/ योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होगा। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 -04 -2024 है। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
जिंदगी के हर पल खुशियों से कम न हो, आप के हर दिन ईद के दिन से कम न हो, ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो, जी हां दोस्तों ईद-उल-फितर जिसे आप लोग मीठी ईद के नाम से भी जानते है।आज दुनिया भर में ईद का जश्न मनाया जा रहा है और लोग एक दूसरे के गले लग कर बधाइयाँ दे रहे है और खुशियाँ बाँट रहे है। रमजान के महीने से ही ईद के जश्न की तैयारी शुरू हो जाती है । बच्चों से लेकर बड़ों बूढों तक को ईद का इंतज़ार रहता है। ईद के मौके पर ईदी दिए जाने का रिवाज है। लोग अपने करीबियों को ईद की मुबारकबाद के साथ ईदी के रूप में तोहफे देते हैं ।नए कपड़े पहनते हैं, भव्य दावतें तैयार करते हैं।ईद मुस्लिम समुदाय के खास त्योहारों में से एक है और यह रमजान के आखिरी दिन सेलिब्रेट किया जाता है। ईद हमें एकता और आपसी सौहार्द का संदेश देता है और समृद्ध समाज बनाने के लिए प्रेरित करता है।लोग इसे उत्साह और बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं।तो आइये हम भी इस जश्न का हिस्सा बने और समाज में शांति-सद्भाव और अमन का सन्देश फैलाये। दोस्तों,मोबाइल वाणी परिवार की ओर से आप सभी श्रोताओं को ईद की ढेर सारी बधाईयाँ।
सिविल लाइंस, जो बनाया तो अंग्रेजों के लिए गया था लेकिन वह तो रहे नहीं सो अब हमारे काम आ रहा है। बेहद खूबसूरत, जगमगाती इमारतें, चौड़ी सड़कें, फर्राटा भरती गांडियां और सबकुछ इतना करीने से की घूमने के लिए अद्भुत जगह, मेरा खुद से देखा हुआ अब तक का सबसे शानदार दिलकश, बगल में कॉफी की महक उड़ाता इंडियन कॉफी हाउस। और ज्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।
रांची आजसू ने पुलिस को आवेदन देते हुए कहा है कि गिरिडीह में उनके प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी के खिलाफ भ्रम फैलाया जा रहा है। एक फर्जी कॉल के जरिये चौधरी को वोट न करने की अपील की जा रही है। कहा कि फर्जी कॉल करने वाला आदमी खुद का बीजेपी ऑफिस का आदमी बता कर कॉल कर रहा है। इस बाबत आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय सचिव बनमाली मंडल ने अरगोड़ा थाने में आवेदन दिया है। कहा है कि मोबाइल नंबर 8069167870 से कॉल करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो।
बुढ़मू : रामनवमी, सरहुल और ईद पर्व शांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक बुढ़मू थाना परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि 14 अप्रैल को पूरे प्रखंड क्षेत्र से सरहुल का जुलूस बिरसा मुंडा स्टेडियम बुढ़मू पहुंचेगी। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल के साथ - साथ बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए. प्रखंड अंजुमन एण्ड वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष शमीम बड़ेहार ने बताया कि ईद के दौरान ईदगाह और मस्जिद में नमाज पढ़कर घर - घर जाकर मेल मिलाप से ईद मनाई जाती है। और इस दौरान क्षेत्र में शांति भंग होने की संभावना नहीं है। उमेडंडा महावीर मंडल के अध्यक्ष रत्नप्रकाश सिंह ने बताया कि रामनवमी के दिन उमेडंडा में भव्य मेला का आयोजन किया जाता है. मेला में 84 मौजा के 105 अखाड़ा के रामभक्त जुलूस के रुप में गाजा बाजा के साथ मेला में शामिल होते है और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते है. उपप्रमुख हरदेव साहु ने बताया कि रामनवमी में बुढ़मू में मेला का आयोजन किया जाता है और मेला में आसपास के गांव के अखाड़ा के लोग शामिल होते है और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते है. बुढ़मू बीडीओ ने कहा कि सोशल मीडिया में अफवाह ना फैलाये और मैसेज फारवर्ड करने से पहले मैसेज की सत्यता को जांच ले. कहीं से भी भ्रामक खबर मिले तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। साथ ही कहा कि जुलूस तय रुट चार्ट में ही निकाले. शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन से मांग किया कि धार्मिक आयोजन के दौरान महिला पुलिस बल, चिकित्सक दल और पेयजल की व्यवस्था हो, चौराहों में आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग लगाए। और पुलिस गस्ती दल क्षेत्र में सक्रिय रहे। बैठक को संबोधित करते हुए खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी ने बताया कि समस्त धार्मिक आयोजन के दौरान पुलिस बल और महिला पुलिस बल तैनात रहेगी। प्रशासन द्वारा धार्मिक आयोजन के कमेटियों से आग्रह किया गया कि वे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा की व्यवस्था करें। कहीं भी शांति भंग होने की संभावना हो तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। साथ ही खुद भी स्थिति पर नजर रखे. बैठक का संचालन तपेश्वर मिश्रा ने किया। और धन्यवाद ज्ञापन बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार ने किया। मौके पर बैठक में बुढ़मू प्रखंड के प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, जिप सदस्य रामजीत गंझू, जिप सदस्य मनोज वाजपेयी, सजाद अंसारी, बुढ़मू थाना के एसआई संतोष यादव, आशीष रंजन, संजीत कुमार,चकमे मुखिया रामवृत मुंडा, याक़ूब अंसारी, मनोज मिश्रा, दारा सिंह, सदन कुमार, मोहन जयसवाल, जाकिर हुसैन, ईदू खान, रामवृत मुंडा, गोवर्धन लोहरा, विष्णु यादव, पनेश्वर महतो, योगेंदर यादव, शुभम सिन्हा एवं पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित शांति समिति के सदस्य लोग मौजूद थे।
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा खेती में हरी खाद का इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी दे रहे है अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
मनरेगा में भ्रष्टाचार किसी से छुपा हुआ नहीं है, जिसका खामियाजा सबसे ज्यादा दलित आदिवासी समुदाय के सरपंचों और प्रधानों को उठाना पड़ता है, क्योंकि पहले तो उन्हें गांव के दबंगो और ऊंची जाती के लोगों से लड़ना पड़ता है, किसी तरह उनसे पार पा भी जाएं तो फिर उन्हें प्रशासनिक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस मसले पर आप क्या सोचते हैं? क्या मनरेगा नागरिकों की इच्छाओं को पूरा करने में सक्षम हो पाएगी?
बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड के मुरुपीरी पुल से बुढ़ा महादेव जामुन धाम तक लगभग 500 मीटर दूरी तक ग्रामीणों के सहयोग श्रमदान कर पथ बनाया गया। बताते चलें कि मुरुपीरी गांव में बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ पूजा में बुढ़ा महादेव जामुन धाम से जल उठाव करने जाने को लेकर ग्रामीणों के सहयोग से श्रमदान कर रास्ता बनाया है। रास्ता समाजसेवी अरुण प्रजापति के देख देख में बनाया गया। बता दें कि 13 अप्रैल शनिवार को मुरुपीरी गांव में बजरंग बली मंदिर में कलश यात्रा निकाला जाएगा। एवं 14 अप्रैल रविवार को वेदी पूजन और 15 अप्रैल सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है। श्रमदान कर रास्ता बनाने में सहयोग करने वालों में समाजसेवी अरुण प्रजापति, समाज सेवी भवेश शिखर, मनोज शिखर, कंपाल प्रजापति, चिंतामणि प्रजापति , हीरा मोहन शिखर, मिथिलेश शखर ,सुजीत शिखर , उमेश प्रजापति, मणिनाथ उरांव , फागु उरांव , दिलीप शिखर, प्रवीन उरांव, अनीश शिखर, कार्तिक शिखर, शुभम शिखर, अंश शिखर समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल हैं।
बुढ़मू : प्रखंड क्षेत्र के मुरुपीरी गांव में बजरंग बली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों का बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी अरुण प्रजापति ने किया। इस दौरान बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने यज्ञ पूजा सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया। साथ ही बैठक में कई जानकारी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बताते चलें कि 13 अप्रैल शनिवार को कलश यात्रा निकाला जाएगा। एवं 14 अप्रैल रविवार को वेदी पूजन और 15 अप्रैल सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है। मौके पर बैठक में मुखिया सीता देवी, समाजसेवी अरुण प्रजापति, समाज सेवी भवेश शिखर, कंपाल प्रजापति, चिंतामणि प्रजापति , उमेश प्रजापति, राम वशिष्ट महतो , भोला महतो, महावीर महतो समेत सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।
